iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeNationalइतिहास रचने की तैयारी, 24 लाख दीयों से जगमग होगी राम नगरी,...

इतिहास रचने की तैयारी, 24 लाख दीयों से जगमग होगी राम नगरी, CM Yogi करेंगे राम का राजतिलक

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–5219200

बुलंद केसरी ब्यूरो, अयोध्याः Ayodhya में दीपोत्सव पर इतिहास रचने की तैयारी है। दीपोत्सव को देखते हुए रामजन्मभूमि परिसर को सजाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने इस बार दिवाली को ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। 11 तारीख को होने वाले अयोध्या दीपोत्सव में 21 लाख दीयों को सफलतापूर्वक प्रज्ज्वलन करने का रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। आज रामनगरी में 24 लाख दीए प्रज्ज्वलित किए जाएंगे ऐसी सजावट हुई है कि मानो देवलोक पृथ्वी पर उतर आया हो चमचमाती सड़कें, एक रंग में रंगे भवन और आकर्षक लाइटिंग के साथ रामकथा आधारित 15 तोरणद्वार और कई स्वागत द्वार अयोध्या की शोभा बढ़ा रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआत श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने भगवान गणेश के रेखाचित्र में रंग भर कर की। परिसर को भव्य व दिव्य रूप से सजाया जाएगा इसकी जिम्मेदारी अवध विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी आशीष कुमार मिश्र को सौंपी गई। रामनगरी में सात देशों की रामलीला का भी आयोजन हो रहा है। पिछले सालों की तुलना में इस बार भी योगी सरकार नया रिकार्ड बनाने की तैयारी में है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पर्यटन विभाग के अनुसार, दीपोत्सव पर 14 लाख से ज्यादा दीये राम की पैड़ी में जलाए जाएंगे जबकि अयोध्या के प्रमुख 21 मंदिरों में 4 लाख 50 हजार दीये जलाए जाएंगे। ये दीये गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राम जन्म भूमि पर 51 हजार, हनुमान गढ़ी पर 21 हजार दीये जलाए जाएंगे। इसी तरह कनक भवन, गुप्तार घाट, दशरथ समाधि, राम जानकी मंदिर साहबगंज, देवकाली मंदिर, भरत कुंड (नंदी ग्राम) समेत प्रमुख मंदिरों में 21 हजार दीये जलाए जाएंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं पूरे Ayodhya को रोशन करने के लिए सामाजिक संगठनों को भी दीये वितरित किए जाएंगे। उप निदेशक ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम लीला होगी, जिसमें कई देशों के कलाकार भाग लेंगे। इसके साथ ही आतिशबाजी और लेजर शो भी होगा।

अयोध्या के डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिवाली पर 24 लाख दीप जलाकर अयोध्या के घाटों को रोशन करने की तैयारी शुरू कर दी है, विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने कहा कि ‘अयोध्या दीपोत्सव’ को ऐतिहासिक बनाने के लिए राम की पैड़ी और चौधरी दीप जलाए जाएंगे चरण सिंह के 51 घाटों पर जलाई गई। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 लाख दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

Preparations, create history, Ram city, will be, illuminated, 24 lakh lamps, CM Yogi, will perform, coronation of Ram

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Unnao Rape Case: ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਤੇ ਰੋਕ; ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਜ਼ਮਾਨਤ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ

ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਨੇ ਉਨਾਓ ਬਲਾਤਕਾਰ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ‘ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ। ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਨੇ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਉਮਰ ਕੈਦ...

You cannot copy content of this page