Buland kesari/लुधियाना में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के अधीन आते सरींह (आलमगीर) उप-मंडल में करोड़ों रुपये के सरकारी सामान के गबन का मामला सामने आया है। डेहलों थाना पुलिस ने एक सहायक कार्यकारी इंजीनियर की शिकायत पर विभाग के ही जूनियर इंजीनियर (JE) के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेड कर रही है।
क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, आरोपी JE तनुज सरींह कार्यालय में तैनात था। जांच के दौरान यह पाया गया कि साल 2021-22 से लेकर 2024-25 के बीच आरोपी ने स्टोर से भारी मात्रा में सामान (लेखा प्रतियों के अनुसार) निकलवाया था। जब इस सामान का रिकॉर्ड खंगाला गया, तो पता चला कि 2,07,57,200 रुपये (दो करोड़ सात लाख रुपये से अधिक) की राशि का सामान कम पाया गया।

विभागीय जांच में खुली घोटाले की परतें PSPCL के सहायक कार्यकारी इंजीनियर कमलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त कर्मचारी लंबे समय से इस कमी (शॉर्टेज) को क्लियर नहीं कर पा रहा था। सरकारी रिकॉर्ड में इतनी बड़ी रकम का अंतर पाए जाने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की।
शिकायतकर्ता कमलजीत सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने स्टोर से जो सामान निकलवाया था, उसका कोई हिसाब नहीं दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। थाना डेहलों की पुलिस ने धारा 409 (सरकारी कर्मचारी द्वारा अमानत में खयानत) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज किया है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








