iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsPunjab : पति के दूसरी महिला से थे अवैध संबंध

Punjab : पति के दूसरी महिला से थे अवैध संबंध

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari ;- रूपनगर/श्री आनंदपुर साहिब (विजय): पति के अवैध संबंधों से तंग आकर एक पत्नी ने बीती रात रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही नेहा सोनी उर्फ ​​नैंसी के पिता राजकुमार, माता नीलम सोनी, भाई राहुलबीर ने आज स्थानीय प्रैस भवन में बताया कि वे बलाचौर शहर के रहने वाले हैं और करीब 8 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी नेहा सोनी उर्फ ​​नैंसी की शादी श्री आनंदपुर साहिब निवासी सुरजीत सिंह के बेटे तजिंदर सिंह उर्फ ​​प्रिंस के साथ बड़ी धूमधाम से की थी।संबंध

शादी के बाद हमारी बेटी को 2 लड़के पैदा हुए, जो इस समय 7 साल और 5 साल के हैं। उन्होंने आगे बताया कि कल शाम को हमारे दामाद तजिंदर सिंह का फोन आया कि मैं प्रयागराज जा रहा हूं और बाद में आपकी बेटी नैंसी घर पर सीढ़ियों से गिर गई है और उसकी हालत गंभीर है और मेरे परिवार वाले उसे गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल मोहाली ले जा रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि यह सब सुनकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई और जब उन्होंने सारी जांच की तो पता चला कि उनकी बेटी सीढ़ियों से गिरी नहीं, बल्कि उसने रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार तुरंत फोर्टिस अस्पताल मोहाली पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि गोली सिर को पार करते हुए दूसरी तरफ से निकल गई है और उनकी बेटी की हालत बहुत गंभीर है। जब पुलिस ने उस कमरे की तलाशी ली, जहां हमारी लड़की ने खुद को गोली मारी थी, तो उन्हें नैंसी द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने स्पष्ट रूप से अपने पति तजिंदर सिंह के किसी अन्य लड़की के साथ अवैध संबंध के बारे में लिखा था तथा अपनी मौत के लिए उसे पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया था।

परिजनों ने आगे बताया कि कुछ समय बाद हमारी बेटी को पता चला कि तजिंदर सिंह का किसी दूसरी लड़की से अवैध संबंध है। हमारी बेटी ने अपने पति को यह सब न करने के लिए समझाया, लेकिन उसने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। लड़की के परिवार वालों ने यह भी आरोप लगाया कि हमारा दामाद नशे का आदी है और नशे में हमारी लड़की को बहुत मारता-पीटता था। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हमारे दामाद तजिंदर सिंह को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और हमें न्याय दिलाया जाए।  

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

महिला आरोपी को छोड़ने की अफवाह पर हंगामा:जगराओं थाना सदर में परिजनों व ग्रामीणों का धरना, हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Buland kesari/जगराओं के थाना सदर में उस समय हंगामा हो गया जब गांव बीड गगड़ा निवासी गुरप्रीत सिंह की हत्या के मामले में न्याय...

You cannot copy content of this page