iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabफार्मा कंपनी के मालिक से 30 लाख की फिरौती मांगने के आरोप...

फार्मा कंपनी के मालिक से 30 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में AC मैकेनिक व सहयोगी गिरफ्तार

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन के अनुरूप पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने मोहाली स्थित एक फार्मास्युटिकल कंपनी के मालिक से खुद को विदेश में रहने वाला कुख्यात गैंगस्टर बता कर जबरन वसूली करने वाले 20 वर्षीय एसी मैकेनिक को गिरफ्तार किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंडीगढ़ के मलोया कॉलोनी निवासी सूरज (20 वर्षीय) के रूप में हुई है। जिसे वेरका चौक से गिरफ्तार किया गया, जब वह अपने सहयोगी मनदीप सिंह (32 वर्षीय) के साथ मोटरसाइकिल पर श्री आनंदपुर साहिब के गांव मंगेवाल में रंगदारी लेने जा रहा था। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक ब्लैक कलर सीटी 100 मोटरसाइकिल (बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट) भी बरामद की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिकायतकर्ता, जो एसएएस नगर स्थित एक दवा कंपनी का मालिक है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 दिसंबर 2022 को एक व्यक्ति, जिसने खुद को गैंगस्टर बताया, ने उसे फोन किया और उससे 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी और समय पर फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि शिकायत के बाद एसएएस नगर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और आरोपी कॉलर सूरज को गिरफ्तार कर लिया, जो पीड़ितों को कॉल करने के लिए अपने सहयोगी मनदीप सिंह के व्हाट्सएप नंबर का इस्तेमाल कर रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी सूरज ए.सी. मैकेनिक का काम करता है, जबकि उसका साथी मनदीप टैक्सी ड्राइवर है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

Related News

ट्रॉली रोकने पर पुलिस और ड्राइवरों में झड़प:मुलाजिम पर पगड़ी उतारने और पैसे मांगने का आरोप, तनाव बढ़ा

Buland kesari/जालंधर जिले में कुंज इलाके में पुलिस और ट्रॉली ड्राइवरों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सिख...

You cannot copy content of this page