iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabआठ पिस्तौल सहित दो लोग गिरफ्तार

आठ पिस्तौल सहित दो लोग गिरफ्तार

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

स्पेशल आपरेशन सेल फाजिल्का ने हथियारों सहित दो लोगों राजस्थान के जोधपुर के जैतियावास गांव निवासी बन्ना राम उर्फ विनोद देवसी व मुकेश उर्फ मुक्शा रबारी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों से आठ पिस्तौल व जिंदा रौंद बरामद हुए हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड हासिल किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) फाजिल्का को सूचना मिली थी कि दो लोग मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाए गए हथियारों की खेप पंजाब के अर्श डल्ला गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एसएसओसी थाना फाजिल्का की पुलिस टीम ने शुक्रवार को अबोहर-हनुमानगढ़ मार्ग फाजिल्का के रामसर गांव में नाकाबंदी कर सात पिस्तौल .32 बोर की व दो जिंदा कारतूस बरामद कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों से एक .315 बोर की देसी पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने दोनों आरोपितों से 9,650 रुपये की नकली भारतीय करंसी भी बरामद की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इससे पहले उनके माड्यूल के सदस्य को भी किया था गिरफ्तार

एआइजी एसएसओसी लखबीर सिंह ने कहा कि एसएसओसी फाजिल्का ने इससे पहले उनके माड्यूल के सदस्य को जोधपुर ग्रामीण जिले के नरेश पंडित को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में बताया था कि वह अर्श डल्ला के संपर्क में था, जो एक नामित आतंकवादी है और उसे फिरौती के लिए जोधपुर के एक प्रमुख उद्योगपति का अपहरण करने का काम सौंपा गया था।

यह जानकारी राजस्थान पुलिस के साथ साझा की गई, जिससे जिला पाली में अपहरण के माड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हथियारों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस नकली भारतीय मुद्रा के एंगल से भी जांच कर रही है।

लारेंस बिश्नोई गिरोह का प्रमुख गुर्गा रवि गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने लारेंस बिश्नोई गिरोह के एक प्रमुख सदस्य खन्ना के राजगढ़ गांव निवासी राजवीर सिंह उर्फ रवि राजगढ़ को .30 कैलिबर चीन निर्मित पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि राजवीर सिंह पिछले 13-14 साल से लारेंस बिश्नोई और कनाडा के आतंकी गोल्डी बराड़ के संपर्क में था। वह उन्हीं के इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उसके खिलाफ राज्य में हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम आदि से संबंधित मामले दर्ज हैं। एडीजीपी प्रमोद बान ने सूचना के आधार पर डीएसपी राजन परमिंदर और डीएसपी दीपिका सिंह के नेतृत्व में एआइजी एजीटीएफ संदीप गोयल की निगरानी में एक पुलिस टीम भेजी।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

Related News

ट्रॉली रोकने पर पुलिस और ड्राइवरों में झड़प:मुलाजिम पर पगड़ी उतारने और पैसे मांगने का आरोप, तनाव बढ़ा

Buland kesari/जालंधर जिले में कुंज इलाके में पुलिस और ट्रॉली ड्राइवरों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सिख...

You cannot copy content of this page