iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabतरनतारन में नशे का टीका लगाने से युवक की मौत

तरनतारन में नशे का टीका लगाने से युवक की मौत

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

पुलिस थाना हरिके पत्तन के अंतर्गत गांव बूह में नशे से एक और घर का चिराग बुझ गया। नशे का टीका लगाने से 24 वर्षीय बलराज सिंह नामक युवक की मौत हो गई। युवक के पिता ने आरोप लगाया कि गांव में सरेआम नशा बिकता है। इसकी जानकारी होने के बावजूद पुलिस नशा तस्करों पर कार्रवाई नहीं करती है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

गांव बूह के रहने वाले निशान सिंह ने बताया कि वह कृषि हैं। उनके दो बेटियां भी हैं। बेटा बलराज ढाई वर्ष से नशे की लत का शिकार हो गया था। उन्होंने बेटे को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, परंतु दो सप्ताह पहले घर लौटते ही वह दोबारा खराब संगत में आकर नशा करने लगा। बलराज को वीरवार को उसके दोस्त का फोन आया तो वह घर से बाहर चला गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

शाम को लौटते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। पता चला कि उसे दो-तीन युवकों ने नशे का टीका लगाया था। इसके बाद बलराज की मौत हो गई। निशान सिंह ने बताया कि उन पर 25 लाख रुपये का कर्ज है। उम्मीद थी कि काम में बेटे के हाथ बंटाने से वह कर्जमुक्त हो जाएंगे, परंतु नशे ने उनका घर बर्बाद कर दिया है। गांव की पंचायत कई बार नशा बेचने वालों की लिखित जानकारी दे चुकी है, परंतु पुलिस नशा तस्करों पर कार्रवाई नहीं करती है।

एंटी ड्रग एसोसिएशन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर सतनाम सिंह मनावां ने कहा कि नशे से मरने वाले युवक के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। थाना प्रभारी पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उधर, थाना हरिके पत्तन के प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने कहा कि हम नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, नशे के सेवन की आशंका

सिरकी बाजार में वीरवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव घर के बाथरूम से मिला। मौत के असली कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन नशे के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना था कि युवती नशा करने की आदी थी।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

Related News

ट्रॉली रोकने पर पुलिस और ड्राइवरों में झड़प:मुलाजिम पर पगड़ी उतारने और पैसे मांगने का आरोप, तनाव बढ़ा

Buland kesari/जालंधर जिले में कुंज इलाके में पुलिस और ट्रॉली ड्राइवरों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सिख...

You cannot copy content of this page