iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimePunjab Cime:दो गुटों में विवाद के बाद युवक की गोलियां मारकर हत्या

Punjab Cime:दो गुटों में विवाद के बाद युवक की गोलियां मारकर हत्या

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–5219200

बुलंद केसरी ब्यूरो, मोगा : Punjab Crime News: पंजाब में आए दिन हो रही गोलीबारी और लूट की घटनाओं के कारण जहां लोगों में दहशत पाई जा रही है, वहीं अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं। वहीं आए दिन बढ़ रही वारदातों के कारण लोगों में दहशत पाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला मोगा में देर रात उस वक्त सामने आया, जब एक युवक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के अनुसार मोगा के रतन सिनेमा के पास 2 गुटों में हुए विवाद में करीब 15 गोलियां चली, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को 9 बजे के करीब मोगा के रतन सिनेमा के पास दो गुटों के बीच झड़प के बाद एक दूसरे पर गोलियां चला दीं, जिसमें 2 युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां विकास जिंदल की हालत गंभीर देख उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं गोलियां चलने की वारदात से इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया है। लोगों ने एक घायल को पहले मौके पर सिविल Hospital लाया गया और उसके बाद उसे एक निजी अस्पताल रैफर कर दिया गया। अन्य घायल को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी 2 कके प्रमुख Police पार्टी सहित सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल युवकों से बातचीत की। घायल युवकों के अनुसार 15 से अधिक गोलियां चलाई गई हैं। मृतक युवक की पहचान विकास जिंदल (27) पुत्र जगदीश कुमार निवासी मोगा के रूप में हुई है। इस विवाद की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर बूढ़े पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

india to abroad
india to abroad

मामले की जांच कर रहे Police अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

iTree Network Solutions +91-8699235413

Punjab Cime, Youth, shot dead, after dispute, between, two groups

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page