IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 01
बुलंद केसरी ब्यूरो, तरनतारनः Punjab में बेखौफ अपराधियों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है आए दिन अपराधी दिन-दिहाड़े तेजधार हथियारों से हत्या और गोलीबारी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार सुबह Tarn Taran के अधीन आते अड्डा झबाल से सामने आया है यहां मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने अड्डा झबाल के मौजूदा सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी।
वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Hospital की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक सरपंच की पहचान अवन कुमार के तौर पर हुई है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए तरनतारन के DSP Tarsem Masih ने कहा कि रविवार सुबह करीब 9 बजे सरपंच अवन कुमार सोनू चीमा भीखी विंड रोड पर एक हेयर कटिंग की दुकान पर अपने बाल कटवा रहे थे, तभी दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार आए उनमें से एक ने बाहर मोटरसाइकिल स्टार्ट रखा जबकि दूसरे ने अंदर जाकर सरपंच अवन कुमार चीमा के पास जाकर गोलियां मार दीं।
जिससे वह गंभीर घायल हो गया उसे सैलून के मालिक ने तुरंत उपचार के लिए Amritsar के अस्पताल में दाखिल करवाया लेकिन यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही थाना प्रमुख Inspector Harinder Singh भारी Police बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जांच की। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV cameras में कैद हो गई है। Inspector Harinder Singh ने बताया कि Police ने CCTV cameras की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Punjab Crime, Sarpanch, shot dead, by, unknown, motorcycle riders, broad daylight










