iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabपंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की सख्ती

पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की सख्ती

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

लुधियाना : बुड्ढे नाले में गंदगी फैलाने पर अब पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। इसके तहत बोर्ड के चेयरमैन ने लुधियाना फोकल प्वाइंट की डाइंग इंडस्ट्री को 75 लाख रुपए जुर्माना ठोका है। इंडस्ट्री पर आरोप है कि वह लगातार वातावरण के नियमों का उल्लंघन कर रही थी। इसके तहत अब 40 एम.एल.डी. के सी.ई.टी.पी. पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने ताले जड़ दिए हैं, क्योंकि बिना ट्रीट किए पानी सीधा बुड्ढे नाले में डाला जा रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413
बताया जा रहा है कि कई बार इंडस्ट्री को बिना ट्रीट किए ही पानी गंदे नाले में फैंकते पकड़ा भी जा चुका है। यह भी पता चला है कि हाल ही में विधानसभा कमेटी ने भी बुड्ढे नाले का दौरा करने के बाद सी.ई.टी.पी. की चैकिंग की थी। इस दौरान भी इन्हें रंगे हाथों बुड्ढे नाले में गंदगी फैंकते पकड़ा गया था।

इसके बाद मंगलवार को कार्रवाई की गई है। इन पर 75 लाख रुपए की वातावरण क्षतिपूर्ति और एक करोड़ रुपए की बैंक गारंटी लगाई गई है। अनिश्चितकाल के लिए उनकी फैक्ट्रियों पर भी ताले जड़ दिए गए हैं। जब तक प्लांट सही नहीं हो जाता तब तक फैक्ट्रियों को चलने नहीं दिया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

75 यूनिटों के ब्वॉयलर भी किए सील 

इसके अलावा सभी 75 यूनिटों के ब्वॉयलर को भी सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आज तक विभाग की मिलीभगत के साथ ही बिना ट्रीट किया पानी बुड्ढे नाले में फैंका जा रहा था। अब जाकर विभाग जागा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

रायकोट के ईंट-भट्ठे पर की कार्रवाई 

पी.पी.सी.बी. ने गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर ईंट-भट्ठे का बिजली कनैक्शन काटने के आदेश दिए हैं। पी.पी.सी.बी. ने रविवार को रायकोट स्थित मैसर्ज सुखमिंद्रा ग्राम उद्योग का निरीक्षण किया था। यहां भारी मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट मैटीरियल मिला था, जो ईंट बनाने में प्रयोग किया जा रहा था। पी.पी.सी.बी. ने डी.जी. सैट और ड्राफ्ट फैन को सील करने के आदेश दिए। पावरकॉम से बिजली काटने को कहा है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पंजाब में नवरात्र पर शराब का लंगर:कोटकपूरा के धार्मिक डेरे पर चले पैग, बेंच पर रखीं देसी-अंग्रेजी को बोतलें, श्रद्धालु बोले-ऐसी मान्यता है

Buland kesari/पंजाब के कोटकपूरा में चैत्र नवरात्र पर शराब का लंगर चला। गांव मरहाना में बाबा काला महर के यादगार मेले में ये नजारा...

You cannot copy content of this page