iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsCanada की PR छोड़ वतन वापस लौट रहे पंजाबी, पढ़ें क्या है...

Canada की PR छोड़ वतन वापस लौट रहे पंजाबी, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–521923

बुलंद केसरी ब्यूरो, चंडीगढ़ः Canada और भारत के तल्ख होते रिश्ते और Canada सरकार द्वारा स्टडी के लिए बढ़ाई गई फीस के बाद भारतीय छात्रों का Canada से मोहभंग हो रहा है। हाल ही में Canada सरकार द्वारा PR को लेकर नियमों में बदलाव को लेकर स्टूडेंट्स परेशान हो गए। बताया जा रहा है कि Canada सरकार द्वारा PR को लेकर उठाए गए सख्त नियमों के बाद पंजाबी वतन वापसी करना शुरू हो गए है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

दरअसल, भारत की हिट लिस्ट में शामिल आतंकी निज्जर के हत्या के बाद से Canada-भारत में तनातनी लंबी चली। इसी बीच चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए, जिनमें Canada की PR छोड़कर अपने वतन वापसी करने वालों में बड़ी संख्या भारतीय विशेष तौर पर पंजाबियों की है। इसके पीछे वहां बढ़ती महंगाई, बढ़ते किराए और अन्य कई कारण परेशानी का सबब बन चुके हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पिछले कुछ दिनों में Canada में कुछ भी ठीक नहीं चलने से 6 माह में 42 हजार लोगों ने वहां की PR छोड़कर वतन वापसी कर ली है। Canada जाने और कुछ बड़ा करने का सपना अब अधिकांश अप्रवासियों के लिए आजीविका और अस्तित्व का संघर्ष बनता जा रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
india to abroad
india to abroad

इस साल के पहले 6 महीनों में 42 हजार लोगों ने Canada की स्थाई नागरिकता छोड़ दी है। 2022 में यह संख्या 93,818 थी। Canada सरकार के आव्रजन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 की शुरूआत में 85,927 लोगों ने Canada छोड़ा था, जिनमें बड़ी संख्या में पंजाबी थे।

जिक्रयोग्य है कि Khalistan समर्थक अलगाववादियों और खतरनाक गैंगस्टरों को पनाह देने के कारण Canada में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। Canada में बिजनैसमैन एंडी डुंगा के शोरूम पर फिरौती के लिए फायरिंग, रिपुदमन सिंह की हत्या, आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या, सुक्खा दुनाके की हत्या, गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग जैसी घटनाओं ने वहां का माहौल खराब कर दिया है।

वहीं, Canada के ओटावा निवासी ने बताया कि ट्रूडो सरकार में कई चीजें महंगी हो गई हैं। पहले बैंक ब्याज दर 1.5 फीसदी सालाना थी, जो आज 7.5 फीसदी तक पहुंच गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

Punjabis, leaving, PR, Canada, returning back, their country, read, what is the, whole matter

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जगराओं-रायकोट मार्ग बंद:पुल र्निर्माण के कारण 1 महीने ट्रैफिक डायवर्ट, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया रूट मैप

+Buland kesari/लुधियाना जिले के जगराओं-रायकोट मुख्य मार्ग पर कमालपुर गांव के पास मानुके रजवाहा पर बने पुराने पुल के पुनर्निर्माण के कारण यह मार्ग...

You cannot copy content of this page