iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsRaja Raghuvanshi murder: रघुवंशी हत्याकांड में बड़े खुलासे: सोनम बेवफ़ा ही नहीं...

Raja Raghuvanshi murder: रघुवंशी हत्याकांड में बड़े खुलासे: सोनम बेवफ़ा ही नहीं क़ातिल भी?

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Raja Raghuvanshi murder: मेघालय की वादियों में एक नई-नवेली दुल्हन ने अपने पति को मौत के घाट उतरवाने की साजिश रच दी। हनीमून के बहाने पति को साथ ले जाकर प्रेमी और उसके साथियों से उसकी हत्या करवा दी और फिर लाश को एक खाई में फेंक दिया। पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) क्षेत्र से यह चौंकाने वाला मामला सामने आया था।Raja Raghuvanshi murderजहां 23 मई को इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। शव 2 जून को एक गहरी खाई से बरामद हुआ। शुरुआती जांच में पुलिस को यह आशंका थी कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को भी किसी ने अगवा कर लिया है या उस पर भी हमला हुआ है। लेकिन 10 जून को जब सोनम उत्तर प्रदेश में सकुशल मिली, तब मामले ने चौंकाने वाला मोड़ लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सोनम ही इस हत्या की मुख्य साजिशकर्ता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

24 साल की सोनम की शादी 11 मई को इंदौर निवासी 29 वर्षीय राजा रघुवंशी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सोनम ने हनीमून पर मेघालय चलने का प्रस्ताव रखा और 21 मई को दोनों शिलॉन्ग पहुंचे। इसके बाद वे चेरापूंजी घूमने निकले। लेकिन राजा और उसके परिवार को इस बात की भनक नहीं थी कि सोनम पहले से ही अपने पारिवारिक व्यवसाय में काम करने वाले 21 वर्षीय राज कुशवाहा से प्रेम करती थी। राज कुशवाहा ने अपने तीन दोस्तों को 20 लाख रुपये की सुपारी देकर राजा की हत्या करवाने की साजिश रची। 23 मई को सोनम और राजा वॉटरफॉल देखने मावलाखियात की एक ऊंची चोटी तक ट्रेकिंग के लिए निकले। उसी दौरान सोनम के इशारे पर वहां पहले से मौजूद हत्यारों ने राजा की हत्या कर दी और शव को सोनम की मदद से खाई में फेंक दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हत्या के बाद सोनम ने पहले मावकाडोक से शिलॉन्ग तक टैक्सी ली और फिर गुवाहाटी पहुंची। वहां से वह ट्रेन द्वारा कथित तौर पर इंदौर चली गई। हालांकि पुलिस अब इस सफर की पुष्टि करने में जुटी है। उधर, तीनों हत्यारे भी टैक्सी से गुवाहाटी पहुंचे और वहां से इंदौर के लिए ट्रेन पकड़ी। पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सईम ने बताया कि हत्या के बाद सभी आरोपियों की अलग-अलग लेकिन सुनियोजित तरीके से की गई फरारी यह संकेत देती है कि पूरी वारदात और उसके बाद का भागने का प्लान पहले से तैयार किया गया था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

Raja Raghuvanshi murder case: एसपी सईम ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि हत्या के दिन सोनम और राज कुशवाहा के बीच लगातार संपर्क था और कुशवाहा तीनों हत्यारों से भी संपर्क में था। हालांकि सोनम का मोबाइल अब तक बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सोनम पहले भी मेघालय आ चुकी थी और क्या उसने पहले से ही इस जगह को हत्या के लिए चुना था।

सोनम को मंगलवार की रात तक शिलॉन्ग पहुंचा दिया गया, जबकि कुशवाहा और अन्य तीन आरोपी बुधवार सुबह तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड मांगी जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एसपी ने बताया कि हत्या स्थल पर जाकर क्राइम सीन फिर से तैयार कराया जाएगा। उन्होंने कहा, “हत्या वाई सॉडोंग वॉटरफॉल के पास हुई, जहां सोनम खुद तीनों आरोपियों को लेकर गई थी।”

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page