iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeJalandhar के पीएपी चौक पर लुटेरों का हमला, सैलून से घर जा...

Jalandhar के पीएपी चौक पर लुटेरों का हमला, सैलून से घर जा रहे युवक को बनाया निशाना, 20 हजार कैश और सोने की चेन ले फरार

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, जालंधरः (Jalandhar Crime News)- महानगर में अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन बेखौफ लुटेरे गुड़ागर्दी, लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें खाकी तक का भी डर नहीं रहा। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते (PAP Chowk ) पीएपी चौक पर देर रात सामने आया है। यहां बेखौफ लुटेरों ने सैलून से घर वापस लौट रहे एक युवक की कार को पहले अपनी बोलेरो गाड़ी से टक्कर मारी। जब युवक कार से बाहर निकला तो उस पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं, हमलावर युवक की कार में रखा कैश और उसके गले से सोने की चेन उतारकर मौके से फरार हो गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए युवक को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल हुए युवक की पहचान शादाब के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घटना संबंधी जानकारी देते घायल शादाब के भाई शाहरुख ने बताया कि पीड़ित सूर्या ऐनक्लेव के साथ गुरु गोबिंद सिंह ऐनक्लेव की मेन मार्किट में सैलून चलाता है। रात को काम खत्म होने के बाद जब वह घर लौट रहा था कि कुछ लोगों ने उसके भाई की गाड़ी को पहले टक्कर मारी, फिर तेजधार हथियारों से हमला कर कैश और सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। पीड़ित शादाब के बड़े भाई शाहरुख ने बताया कि लुटेरे सैलून से ही उसके पीछे लग गए थे। शाहरुख ने कहा कि गाड़ी में 5 से 6 युवक थे पीएपी चौक पर कार को टक्कर मारने के बाद 3 युवकों ने उसके भाई से मारपीट की। शाहरुख ने कहा कि उसके भाई ने बताया कि लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद लुधियाना की तरफ हाईवे पर भाग गए। उन्होंने कहा कि बोलेरो गाड़ी का नंबर पुलिस को बता दिया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

मामले की जांच कर रहे थाना रामामंडी के एएसआई रमेश कुमार ने कहा कि घायल युवक के बयान लेने के बाद ही पता चल सकेगा कि मामला लूट का है या एक्सीडेंट का। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page