iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsटेस्ट से संन्यास के बाद Rohit Sharma पहुंचे देवेंद्र फडणवीस से मिलने,...

टेस्ट से संन्यास के बाद Rohit Sharma पहुंचे देवेंद्र फडणवीस से मिलने, अचानक मुलाकात की क्या है वजह?

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

टेस्ट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा पहुंचे देवेंद्र फडणवीस से मिलने, अचानक मुलाकात की क्या है वजह?


Rohit Sharma met Devendra Fadnavis: क्रिकेटर रोहित शर्मा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है. इस मुलाकात की जानकारी CM फडणवीस ने अपने X पर तस्वीरों के साथ शेयर कर दी है.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस से उनके सरकारी आवास ‘वर्षा’ में मुलाकात की. यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर खेल जगत को चौंका दिया.

देवेंद्र फडणवीस ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शेयर की हैं. उन्होंने लिखा, “भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का मेरे सरकारी निवास ‘वर्षा’ में स्वागत कर, उनसे मिलकर और बातचीत करके खुशी हुई. मैंने उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर शुभकामनाएं दीं और उनके करियर के अगले अध्याय के लिए भी सफलता की कामना की!”

क्या थी मुलाकात की वजह?
हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस मुलाकात के पीछे कोई विशेष कारण था या यह केवल एक औपचारिक भेंट थी. मगर जिस तरह से यह मुलाकात हुई है, उससे खेल प्रेमियों और राजनीतिक गलियारों में हलचल जरूर तेज हो गई है.

वनडे और टी-20 खेलना जारी रखेंगे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने 7 मई को इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहा. उन्होंने बताया कि अब वह केवल वनडे और टी-20 प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे. इस फैसले के पीछे उनके निजी और पेशेवर कारण माने जा रहे हैं.

इस बीच, रोहित शर्मा IPL 2025 के बाकी बचे मैचों में भी खेलते नजर आएंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के चलते IPL को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था. अब 17 मई से लीग के शेष मुकाबले शुरू होने जा रहे हैं.

बहरहाल, रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भारतीय क्रिकेट के एक युग के अंत जैसा है. उन्होंने लंबे समय तक टीम को अपनी बल्लेबाजी और नेतृत्व से मजबूत किया. अब उनके फैंस की निगाहें उनके सीमित ओवरों के प्रदर्शन और आईपीएल के आगामी मुकाबलों पर टिकी हुई हैं.

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना में युवक की नशे से मौत:एक साल पहले भाई की हादसे में गई थी जान, परिजन बोले- नशे ने पूरा परिवार तबाह किया

Buland kesari/पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बावजूद युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। लुधियाना के कूमकलां थाना...

You cannot copy content of this page