iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeNationalछेड़छाड़ के मामले में FIR दर्ज होने के बाद Sandeep Singh का...

छेड़छाड़ के मामले में FIR दर्ज होने के बाद Sandeep Singh का बड़ा फैसला

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर कुछ दिनों पहले एक महिला कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपना विभाग मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) को सौंप दिया है. इसे लेकर संदीप सिंह ने कहा, “मैं खेल विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री को सौंप रहा हूं. मेरी छवि को खराब करन के लिए एक माहौल बनाया गया है. खेल विभाग की एक जूनियर कोच ने जो झूठे आरोप लगाए हैं, मैं चाहूंगा कि उसकी अच्छे से जांच हो. जांच रिपोर्ट आने तक मैं अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंपता हूं.”

iTree Network Solutions +91-8699235413

इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला कोच की शिकायत पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया था. पुलिस ने कहा था कि संदीप सिंह के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. इस बीच सिंदीप सिंह ने आरोप को निराधार बताते हुए खारिज किया और स्वतंत्र जांच की मांग की थी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “हरियाणा की एक महिला कोच की शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने में दिनांक 31.12.2022 को मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है.”

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

संदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर किया था संपर्क
गौरतलब है कि हरियाणा की एक जूनियर एथलेटिक्स कोच ने बृहस्पतिवार को मंत्री पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और एक दिन बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने शुक्रवार को कहा था, “मैंने यहां एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) मैडम को शिकायत दी है. मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा और चंडीगढ़ पुलिस मेरी शिकायत पर जांच करेगी.” उसने आरोप लगाया था कि संदीप सिंह ने पहले उसे एक जिम में देखा और फिर इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क किया.

iTree Network Solutions +91-8699235413

महिला कोच का मंत्री पर ये है आरोप
कोच ने दावा किया कि संदीप सिंह मिलने की जिद करते रहे. कोच ने कहा “उन्होंने मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और कहा कि मेरा राष्ट्रीय खेल प्रमाण पत्र लंबित है और इस संबंध में मिलना चाहते हैं.” महिला ने कहा था, “दुर्भाग्य से फेडरेशन ने मेरा प्रमाणपत्र खो दिया है और मैं इस संबंध में अधिकारियों से संपर्क में हूं.” महिला की शिकायत के अनुसार वह कुछ दस्तावेजों के साथ संदीप सिंह के घर गई तो उन्होंने उससे छेड़छाड़ की.

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

Related News

Unnao Rape Case: ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਤੇ ਰੋਕ; ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਜ਼ਮਾਨਤ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ

ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਨੇ ਉਨਾਓ ਬਲਾਤਕਾਰ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ‘ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ। ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਨੇ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਉਮਰ ਕੈਦ...

You cannot copy content of this page