iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsSCD गवर्नमेंट कॉलेज में स्ट्रे डॉग्स का आतंक:दिन-रात घूमते हैं 15 से...

SCD गवर्नमेंट कॉलेज में स्ट्रे डॉग्स का आतंक:दिन-रात घूमते हैं 15 से अधिक कुत्ते, शिक्षक को भी काट चुके, क्लासेज में घुस जाते हैं

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के SCD गवर्नमेंट कॉलेज (लड़के) में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि कैंपस में 15 से अधिक स्ट्रे डॉग्स दिन-रात घूमते रहते हैं और कई बार कक्षाओं के अंदर तक घुस आते हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कालेज कैंपस का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में 10 से 15 कुत्तों का झूंड कैंपस में घूमता नजर आया। छात्रों के मुताबिक, वे अब कैंटीन या कॉलेज ग्राउंड में भी आराम से नहीं बैठ पाते। हाल ही में एक खतरनाक कुत्ते ने छात्र को काट लिया था, जिसके बाद खासकर छात्राओं में डर का माहौल और बढ़ गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
आवारा कुत्तों को खाने का सामान डालते आसपास के लोग।
आवारा कुत्तों को खाने का सामान डालते आसपास के लोग।

छात्रा बोली- हम हमेशा डर में रहते

iTree Network Solutions +91-8699235413

बीए फाइनल ईयर की छात्रा ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि “हम हमेशा डर में रहते हैं।” अकेले बाहर निकलने से बचते हैं क्योंकि कुत्तों का खतरा बना रहता है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या को कॉलेज प्रशासन और उच्च अधिकारियों के सामने उठाया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

कुत्तों को मासाहारी खाना डालते हैं लोग एक शिक्षक ने कहा-हमारे पास इलाके के कुछ लोगों की वीडियो भी है जो कुत्तों को मासाहारी खाना डालते हैं। इस कारण कुत्तों ज्यादा आक्रमक होकर घूमते हैं। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है।

DC, निगम कमिश्नर और डॉग सेंक्चुरी अधिकारियों से मांगी मदद

कॉलेज के प्रिंसिपल जीएस संधू ने भी समस्या को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक कर्मचारी को भी कुत्ते ने काट लिया था, जिससे कैंपस में दहशत फैल गई थी। उन्होंने कहा कि हमने डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर और डॉग सेंक्चुरी अधिकारियों से मदद मांगी है।

शिक्षक को भी कुत्ते काट चुके

आस-पास के लोग बाहर से खाना फेंककर कुत्तों को खिलाते हैं, जिससे समस्या बढ़ती है। पहले लकड़ी के गेट थे, जिन्हें बदलकर लोहे के गेट लगाए गए, लेकिन समस्या अभी भी बनी हुई है। एक अन्य छात्र ने बताया कि उसने प्रिंसिपल और अन्य अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। छात्रा ने दावा किया कि एक शिक्षक को भी कुत्ते ने काटा है।

आवारा कुत्तों को खाने का सामान डालते लोग।
आवारा कुत्तों को खाने का सामान डालते लोग।

ग्रुप बनाकर छात्र कैंपस में आते-जाते

छात्रों का कहना है कि वे अब ग्रुप में चलने को मजबूर हैं, ताकि कुत्तों के हमले से बच सकें। “ये कुत्ते काफी आक्रामक हैं और हमारे पास से गुजरने पर गुर्राते हैं”। छात्रों ने यह भी बताया कि उन्होंने प्रिंसिपल को लिखित शिकायत दी है। वहीं, कॉलेज के एक लेक्चरर ने कहा कि कुत्ते पहले से ही कैंपस में हैं। नगर निगम द्वारा कुछ कुत्तों की नसबंदी कर उन्हें वापस कैंपस में छोड़ दिया गया, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।

निगम टीम की डयूटी लगवा समस्या करेंगे हल- सीनियर डिप्टी मेयर

सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने कहा कि कालेज में छात्रों को कुत्तों के आक्रमक होने की जो समस्या आ रही है उसका तुरंत समाधान करवाया जाएगा। निगम की टीमें भेजी जाएंगी। डॉक्टर मल्होत्रा की डयूटी लगाएंगे, ताकि स्टूडेंट्स को पढ़ाई करने में दिक्कत ना आए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

कांग्रेस नेता की हत्या का मामला सुलझा:बिहार से पकड़े आरोपी, कुल्हाड़ी लेकर पैदल घूमता दिखा था हत्यारा, आज पुलिस करेगी खुलासा

Buland kesari/लुधियाना में 29 मार्च को कांग्रेस नेता परमिंदर तिवारी की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।...

You cannot copy content of this page