ShahRukh Khan Networth 2025: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान बिलेनियर बन गए हैं. उनकी नेटवर्थ 1 बिलियन डॉलर को पार कर गई है. 33 साल से फिल्म इंडस्ट्री राज कर रहे शाहरुख खान सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं.
1 अक्टूबर को हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी की गई है, जिसमें शाहरुख खान की दौलत के बारे में जानकारी दी गई है.
हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक शाहरुख खान की नेटवर्थ अब 1.4 बिलियन डॉलर यानी 12490 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इसके साथ शाहरुख सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं. शाहरुख की दौलत में इजाफा होने के बारे में बताते हुए कहा गया है, “बॉलीवुड के बादशाह 59 साल के शाहरुख खान ने पहली बार बिलेनियर क्लब ज्वाइन किया है, उनके पास अब 12490 करोड़ की दौलत है.”

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








