iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjab'आफताब मुझे ढूंढकर मार डालेगा', दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सुनाई श्रद्धा...

‘आफताब मुझे ढूंढकर मार डालेगा’, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सुनाई श्रद्धा की ऑडियो

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

दिल्ली पुलिस ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या करने तथा उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोपी आफताब आमीन पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर अपनी दलीलें सोमवार को साकेत कोर्ट में पूरी कीं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 25 मार्च की तारीख तय की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

विशेष लोक अभियोजक (SPP) अमित प्रसाद और मधुकर पांडे दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए। SPP प्रसाद ने कहा कि विश्वसनीय और पुख्ता सबूतों से अपराधजन्य परिस्थितियों का खुलासा होता है और ये घटनाक्रम की श्रृंखला बनाते हैं। उन्होंने कहा कि घटनाक्रम आरोपी के अपराध के बारे में अकाट्य निष्कर्ष की ओर ले जाते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने कोर्ट में चलाया श्रद्धा का ऑडियो

पुलिस ने कोर्ट में जोर देकर कहा कि आफताब ने सोची-समझी साजिश के तहत श्रद्धा की हत्या की। दिल्ली पुलिस ने साफ कहा कि जितने भी अब तक शव के टुकड़े मिले हैं, वो श्रद्धा के DNA से मैच करते हैं। पुलिस ने कहा कि साक्ष्य से यह पता चलता है कि श्रद्धा और आफ़ताब का लिव इन रिलेशनशिप हिंसक था। श्रद्धा ने आरोप लगाया था कि आफ़ताब उसको मारता था, गाली देता था। आफ़ताब ने उसे मारने की कई बार कोशिश भी की, उसने श्रद्धा को टुकड़ों में काटने की धमकी भी दी थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि श्रद्धा वालकर feom practo App के जरिए डॉक्टरों से परामर्श ले रही थी। पुलिस ने श्रद्धा का एक वीडियो भी कोर्ट में दिखाया। यह तब का वीडियो है, जब श्रद्धा काउंसलिंग ले रही थी। उस वीडियो में श्रद्धा कह रही थी कि आफताब मुझे खोज लेगा और मार देगा। वहीं पूनावाला की ओर से पेश हुए वकील जावेद हुसैन ने दलीलों पर जवाब देने के लिए वक्त मांगा है। इससे पहले, 21 फरवरी को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस द्वारा दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के बाद मामले को सत्र अदालत को सौंप दिया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 24 जनवरी को 6,629 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया था।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page