iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeBusinessताकि जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को मिल सके राहत... ✓  सांसद रिंकू...

ताकि जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को मिल सके राहत… ✓  सांसद रिंकू ने खेल उत्पादों पर जीएसटी 18 की बजाय 5 प्रतिशत करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री को उत्पादों की HSN कोड समेत सौंपी सूची ✓  कहा, देशभर में मशहूर जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को बचाने के लिए जीएसटी दर को न्यायसंगत बनाना समय की मांग

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Jalandhar Business News/ BulandKesari.Com:  जीएसटी की बढ़ाई गई दरों से प्रभावित जालंधर की खेल इंडस्ट्री को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि जालंधर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खेल उत्पादों पर जीएसटी दर 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने के लिए संबंधित उत्पादों के एचएसएन कोड समेत विस्तृत ब्यौरा सौंपा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

रिंकू ने कहा कि पहले इन उत्पादों पर जीएसटी दर 5 फीसदी हुआ करती थी लेकिन बाद में केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया, जिससे देश भर में मशहूर जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए संकट खड़ा हो गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि खेल उद्योग को बचाने के लिए जीएसटी दर को न्यायसंगत बनाना समय की मांग है, इसलिए उन्होंने संबंधित उत्पादों की सूची केंद्रीय वित्त मंत्री को सौंपी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उल्लेखनीय है कि सांसद सुशील कुमार रिंकू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सितंबर महीने में मुलाकात की थी, जिसमें जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की समस्या उनके सामने रखी थी और खेल उद्योग पर जीएसटी दर कम करने के लिए कहा था। अब सुशील रिंकू ने वित्त मंत्री को लगभग डेढ़ दर्जन उत्पादों के एचएसएन कोड सौंपे हैं, जिस पर जीएसटी दर 18 फीसदी से कम करके 5 फीसदी करने का निवेदन किया गया है।

इनमें आम लोगों की तरफ से प्रयोग किए जाने वाले लगभग सभी तरह के खेल उत्पाद शामिल हैं, चाहे वह स्पोर्ट्सवेयर हो, ट्रेवलिंग बैग्स हों, या फिर खेल से संबंधित आइटम्स हों।

सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि ज्यादातर खेल उत्पादों का इस्तेमाल स्कूलों में बच्चों व गरीब वर्ग के द्वारा किया जाता है और जीएसटी की दर बढ़ने से ये सभी वर्ग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वहीं स्पोर्ट्स का ज्यादातर सामान स्कूलों में बच्चों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

india to abroad
india to abroad

रिंकू ने कहा कि इन उत्पादों पर जीएसटी बढ़ाना गलत है क्योंकि इससे जहां इंडस्ट्री प्रभावित होगी, वहीं गरीब वर्ग से संबंधित लोग भी परेशान होंगे। रिंकू ने कहा कि एक तरफ हमारी इंडस्ट्री चीन से आने वाले सस्ते सामान की वजह से पहले ही परेशान है लेकिन अब सरकार द्वारा जीएसटी की दर बढ़ाने से यह चुनौती और बढ़ जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
Aryan academy Jalandhar
Aryan academy Jalandhar

हमारी इंडस्ट्री कैसे चीनी इंडस्ट्री का मुकाबला करेगी, इसलिए जहां जीएसटी की दर कम करना इंडस्ट्री के लिए जरूरी है, वहीं आम लोगों को भी इसका फायदा होगा।  सांसद ने उम्मीद जताई है कि इस दिशा में जल्द ही सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਕੈਨੇਡਾ ਦੇ ਐਬਟਸਫੋਰਡ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਭਾਰਤੀ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਸਾਹਸੀ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ, ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦੋਰਾਹਾ ਨਾਲ ਸੀ ਨਾਤਾ

Breaking News: ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਕੈਨੇਡਾ ਦੇ ਐਬਟਸਫੋਰਡ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਭਾਰਤੀ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਛਾਣ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਸਾਹਸੀ (68)...

You cannot copy content of this page