iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharJalandhar में फ्रिज कंप्रेशर धमाके में घायल ने भी तोड़ा दम, लुधियाना...

Jalandhar में फ्रिज कंप्रेशर धमाके में घायल ने भी तोड़ा दम, लुधियाना के DMC अस्पताल में था उपचाराधीन

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, जालंधरः Jalandhar Latest News: महानगर के अंतर्गत आते अवतार नगर में बीती रात हुए धमाके में घायल हुए व्यक्ति की आज लुधियाना के DMC अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्रपाल सिंह घई के रूप में हुई है। धमाके में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले बीती रात इस धमाके में इंद्रपाल के पिता यशपाल घई, उनकी पत्नी रुचि, बच्चे दीया, मंशा और अक्षय की मौत हो गई। जिक्रोयग्य है कि धमाके में मृतक यशपाल घई की पत्नी बलबीर कौर जो घटना के वक्त पड़ोसियों के घर गई हुई थी सुरक्षित बच गई हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात हादसे के वक्त सारा परिवार ड्राइंग रूम में TV पर क्रिकेट का मैच देख रहा था। इस बीच अचानक घर के फ्रिज में एक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद पूरे घर में आग लग गई। गैस की गंध इतनी तेज थी कि घर के भीतर बैठे परिवार के सदस्य कुछ सोच-समझ पाते बेहोशी की हालत में आग में घिर गए। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी आए तो उन्होंने भयानक आग देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक यशपाल घई के भाई राज घई ने बताया कि उनके भाई ने अभी 7 महीने पहले ही एक नया डबल डोर रेफ्रिजरेटर (refrigerator ) खरीदा था। देर रात उसके कंप्रेसर में जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद घर में आग लग गई। घर के भीतर बैठे उनके भाई जिनकी उम्र करीब 65 साल के करीब थी, उनका बेटा-बहू और 3 बच्चों को घर से निकलने का मौका नहीं मिला। जबकि उनकी बुजुर्ग भाभी घर से बाहर थी, वह सुरक्षित हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

फ्रिज के कंप्रेसर में ब्लास्ट के बाद घर के साथ-साथ गली में भी गैस फैली हुई थी। घर में गैस के कारण इतनी भीषण आग लगी हुई थी कि fire brigade विभाग के कर्मचारी देर रात तक इस पर काबू पाने में लगे रहे। आगजनी की सूचना मिलते ही पहले तुरंत दो गाड़ियां मौके पर पहुंची थी, लेकिन आग काबू में न आने पर फिर और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ी।

fire brigade के कर्मचारियों ने ही घर में बुरी तरह से झुलसे लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने परिवार 3 के सदस्यों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत गंभीर देख उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर किया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। जबकि एक की मौत सोमवार सुबह हुई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही  मौके पर Congress, BJP and Aam Aadmi Party के नेता पहुंचे। जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल ने कहा कि यशपाल घई की बहू रुचि मेरी चचेरी बहन थी। वह हादसे से इतने स्तब्ध हैं कि उनके पास बोलने के लिए कोई शब्द नहीं है। राजन अंगुराल के बाद मौके पर जालंधर के MP सुशील रिंकू पहुंचे।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page