iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeमिलने नहीं पहुंची प्रेमिका तो रामामंडी के युवक ने उठाया ऐसा कदम...

मिलने नहीं पहुंची प्रेमिका तो रामामंडी के युवक ने उठाया ऐसा कदम की हर कोई हर दंग

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, जालंधर : महानगर के अंतर्गत आते थाना रामामंडी इलाके के हरदीप नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया है कि युवक ने प्रेमिका से दुखी होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बाबू निवासी हरदीप नगर के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी पुलिस को दिये बयानों में मृतक की बहन चरनजीत कौर ने बताया कि गुरप्रीत किसी लड़की को प्यार करता था। बीते कुछ दिनों से उसके भाई का उस लड़की के साथ कोई झगड़ा चल रहा था। रविवार को उक्त लड़की ने इसके भाई को कहीं मिलने के लिए बुलाया था। दोपहर को इसका भाई उस लड़की से मिलने के लिए गया और जब शाम को घर आया तो काफी परेशान था। इसके भाई ने बताया था कि लड़की उससे मिलने के लिए नहीं आई। इसके बाद गुरप्रीत अपने कमरे में चला गया। देर शाम तक वह नीचे नहीं आया तो वह उसे बुलाने के लिए ऊपर गई तो कमरे में जाकर देखा तो उसके भाई का शव पंखे पर लगे फंदे से लटक रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

थाना रामामंडी के एएसआई रूपलाल ने बताया कि मृतक गुरप्रीत की बहन के बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। एएसआई रूपलाल का कहना था कि फिलहाल मृतक के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। वहीं मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page