iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeChandigarhPunjab में अगले दो दिन हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने...

Punjab में अगले दो दिन हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जताई 10 जिलों में आज वर्षा की संभावना, जारी किया alert

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–5219200

बलंद केसरी ब्यूरो, चंडीगढ़ः Punjab News: पंजाब में आने वाले दो दिन में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसके तहत मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। इस बारिश के कारण तापमान में अधिक अंतर देखने को नहीं मिलेगा। न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मौसम विभाग प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार को पंजाब के 10 जिलों अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा और बरनाला में बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि ये संभावनाएं 25 से 50 प्रतिशत क्षेत्र के बीच हैं। बाकी अन्य पूरा पंजाब खुश्क रहने का अनुमान है। वहीं रविवार को 16 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, जालंधर और कपूरथला में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। जबकि इस दिन बारिश होने की संभावनाएं अधिक जताई जा रही हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं Jalandhar में आज शहर का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है और लुधियाना का शहर का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब रहने का अनुमान लगाया गया है । इसी के साथ अमृतसर शहर का 16.3 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं आज बारिश होने के आसार बने हुए हैं। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद पंजाब में तापमान सामान्य के करीब ही दर्ज किया जा रहा है। कुछ जिलों में ये सामान्य से भी 1 से 2 डिग्री तक कम भी है। वहीं, शनिवार- रविवार होने वाली बारिश के बाद भी तापमान सामान्य ही रहने वाला है। ये तापमान न्यूनतम 15 डिग्री के करीब तो अधिकतम 30 डिग्री से कम रहने का अनुमान है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page