iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeNationalसिर पर पत्थरों की टोकरी लेकर सड़क मरम्मत कार्य में जुटीं भाजपा...

सिर पर पत्थरों की टोकरी लेकर सड़क मरम्मत कार्य में जुटीं भाजपा की यह विधायक, साथ दे रहे पति

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, बांकुड़ाः पश्चिम बंगाल के अंतर्गत आते बांकुड़ा जिले में लंबे समय से जर्जर हालत वाली सड़क और इसमें जगह-जगह गड्ढे हैं से जहां लोग परेशान चल रहे हैं। वहीं भाजपा विधायक चंदना बाउरी खुद गांव की खराब सड़कों को दुरुस्त कराने ने अब खुद ही सड़क निर्माण करवाने का फैसला किया है, जिसमें उनके पति भी पूरा साथ दे रहे हैं। इतना ही नहीं विधायक चंदना बाउरी ने जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए अपनी जेब से खर्च किया, वहीं सिर पर पत्थरों की टोकरी लेकर वह खुद ही सड़क मरम्मत के काम में लग गईं और इसमें उनके पति ने भी साथ दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार बांकुड़ा ज‍िले में गंगाजलघाटी ब्लॉक के रांगामाटी से केलाई होते हुए राजामेला तक की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है और इसमें जगह-जगह गड्ढे हैं। इस बार बीजेपी विधायक खुद गांव की खराब सड़कों को दुरुस्त कराने का बीड़ा उठाते नजर आईं। चांदना बाउरी ने अपनी तनख्वाह से खुद ही गड्ढे भरने के लिए सामान खरीदा और उस सामान से विधायक खुद ही गड्ढों की मरम्मत करने लगी। इसमें उनके पति श्रवण बाउरी भी हाथ बटाने लगे। व‍िधायक चिलचिलाती धूप में सिर पर मिट्टी लेकर सड़क की मरम्मत करती नजर आईं। उनका कहना है क‍ि ममता बनर्जी की सरकार उन्‍हें सरकार की मरम्‍मत कराने के ल‍िए पैसा नहीं दे रही है। ऐसे में वो खुद ही सड़क बनाने के ल‍िए आगे आईं। उनके इस काम में आसपास के लोग भी सहायता कर रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव में बांकुरा ज‍िले सालतोरा विधानसभा सीट से चंदना ने बीजेपी के सबसे गरीब और खेतिहर मजदूर परिवार से उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था। उन्होंने जीतने पर इस सड़क को सबसे पहले बनवाने का वादा किया। लेकिन चंदना बाउरी ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष इस सड़क का निर्माण नहीं होने दे रहा है क्योंकि वह बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की तृणमूल सरकार लंबे समय से इस सड़क के विकास की बात कर रही है। यहां विकास क्यों नहीं हो रहा है? विधायक ने शिकायत की कि राशि खर्च नहीं होने दी गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page