iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsKapurthala में हुई दुखद घटना, Beas river में डूबने से 2 बच्चों...

Kapurthala में हुई दुखद घटना, Beas river में डूबने से 2 बच्चों की मौत, माता-पिता के साथ बांध बांधने की सेवा करने गए थे दोनों

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसरी न्यूज, कपूरथलाः Kapurthala News: कपूरथला के अन्तर्गत आते सुल्तानपुर लोधी में मंड क्षेत्र के गांव बाऊपुर में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब बांध बांधने का काम मुकम्मल होने पर परिवार सहित सेवा पर गए दो मासूम बच्चे Beas river में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों को दरिया से तुरंत बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घो​षित कर दिया। मृतक बच्चों की पहचान गुरबीर सिंह गोरा पुत्र सतनाम सिंह और समरप्रीत सिंह पुत्र राम सिंह दोनों वासी गांव रामपुर गोरे के तौर पर हुई।​

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार, गांव रामपुर गोरे के 8-9 साल के बच्चे गुरबीर सिंह और समरप्रीत सिंह भी अपने मा​ता-पिता के साथ सेवा करने के लिए आए हुए​ थे। उनके माता-पिता सेवा में व्यस्त थे, क्योंकि बांध का काम मुकम्मल होने वाला था और सेवा में जुटे लोग खुश थे कि अचानक यह हादसा हो गया। जिससे पूरा माहौल मातम में बदल गया। इस हादसे के बाद सेवा में जुटे बच्चों के अ​भिभावकों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि गुरबीर माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही इलाका विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह मृतक बच्चों के परिजनों से संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना सुल्तानपुर लोधी के SHO एसआई लखविंदर सिंह व थाना कबीरपुर के SHO एसआई वरिंदर सिंह ने कहा कि थाना कबीरपुर के अधीन दरिया ब्यास व सतलुज का पानी मिलता है। पिछले दो माह से बाढ़ की वजह से बांध टूटा हुआ था। जिसे संत-महापुरुषों की मदद से कारसेवा के रूप में बांधने का काम चल रहा था और बांध को बांधने का काम अंतिम चरण में था।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी जानकारी देते किसान नेता परमजीत सिंह बाऊपुर, गांव बाऊपुर के सरपंच गुरमीत सिंह और गांव रामपुर गोर के सरपंच जगदीप सिंह ने सरकार के कुप्रबंधों पर कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। सरकार की ओर से गौर न करने पर ही उन्हें अपने स्तर बाढ़ की मार से बचने के लिए बांध बांधना पड़ रहा है। जहां पर दो मासूम डूबने से मरे हैं। उन्होंने सरकार का विरोध जताते हुए कहा कि पंजाब सरकार के कुप्रबंधों की वजह से दो परिवारों के चिराग बुझ गए हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पंजाब में नवरात्र पर शराब का लंगर:कोटकपूरा के धार्मिक डेरे पर चले पैग, बेंच पर रखीं देसी-अंग्रेजी को बोतलें, श्रद्धालु बोले-ऐसी मान्यता है

Buland kesari/पंजाब के कोटकपूरा में चैत्र नवरात्र पर शराब का लंगर चला। गांव मरहाना में बाबा काला महर के यादगार मेले में ये नजारा...

You cannot copy content of this page