iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabLudhiana में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 3 लोगों को...

Ludhiana में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 3 लोगों को रौंदा, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–5219200

बुलंद केसरी न्यूज, लुधियानाः Ludhiana Accdient News: Ludhiana के अधीन आते शेरपुर चौक के पास पड़ते दादा मोटर्स के सामने बीती देर रात उस समय भयानक सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसा इतना भयंकर था कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान छोटी हैबोवाल निवासी दिलीप शाह के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हादसे संबंधी जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी जिस कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर वहां खड़े रिक्शा, बाइक और साइकिल सवार से जा टकरा गई। इस दौरान कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार के एयरबैग तक खुल गए। राहगीरों ने बताया कि कार की टक्कर लगने से रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई और हादसे में घायल हुए साइकिल सवार और बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जहां उनका हालत गंभीर बताई जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घायलों की पहचान रामबचन (30) निवासी प्रताप नगर और उसके दोस्त प्रेमचंद के रूप में हुई है। वह दोनों एक साथ एक फैक्टरी में काम करते थे और शनिवार देर रात वह काम से वापस घर लौट रहे थे कि रास्ते मे उन्हें कार ने बुरी तरह से रौंद दिया। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में उपचाराधीन घायल रामबचन के परिजनों ने बताया कि उन्हें सिविल अस्पताल से फोन आया कि रामबचन हादसे में घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही वह फैक्ट्री मालिक सहित अस्पताल में पहुंचे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन-6 की Police ने बताया कि दिलीप के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों के आने पर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं Police अधिकारियों के अनुसार कार चालक घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दांत इम्प्लांट को ‘कॉस्मेटिक’ बताकर क्लेम खारिज करना गलत — उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला

जालंधर/ उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े एक अहम फैसले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दांतों के इम्प्लांट के मेडिकल क्लेम...

You cannot copy content of this page