iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeNationalसीमेंट से लदा ट्रक का फटा टायर

सीमेंट से लदा ट्रक का फटा टायर

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

मध्य प्रदेश में रीवा और सतना जिलों की सीमा पर शुक्रवार को एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी तीन बसों को टक्कर मार दी जिससे 14 लोगों की मौत हो गयी और 60 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि हादसा शुक्रवार रात करीब 9 बजे बरखड़ा गांव के पास सुरंग के बाहर हुआ और बसों में सवार लोग सतना शहर में ‘कोल महाकुंभ’ से लौट रहे थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शबरी माता जयंती के अवसर पर दिन में इस कार्यक्रम को संबोधित किया था। अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) गृह डॉ राजेश राजोरा ने बताया,  14 लोग मारे गए और 60 अन्य घायल हो गये। घायलों में तीन की हालत बेहद गंभीर है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा कि सीमेंट लदा ट्रक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी तीन बसों से टकरा गया। टक्कर लगने से एक बस पलट गई और दूसरी बस दूसरी तरफ पलट गई जिसके कारण यात्रियों को चोटें आईं। चौहान ने इस घटना को ‘‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना” करार दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए विमान से रीवा से बाहर ले जाया जाएगा। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। चौहान ने यह भी कहा कि मृतक व्यक्तियों के परिजनों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ने बसों को पीछे से टक्कर मारी और उनमें से एक बस पलट कर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना रात करीब नौ बजे मोहनिया सुरंग के पास हुई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बसों को इसलिए रोका गया था ताकि महाकुंभ से लौट रहे यात्रियों को खाने के पैकेट दिए जा सकें। राजौरा ने कहा कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित सीधी और रीवा जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दोनों बसों के सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी सतना से घटनास्थल पर पहुंच गए थे। चौहान ने अधिकारियों को घायलों के इलाज की निगरानी करने का निर्देश दिया है और उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज और सीधी जिला अस्पताल को अलर्ट पर रखने को कहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

केंद्रीय गृह मंत्री ने भी ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने हादसे पर दुख जताया है। नाथ ने एक ट्वीट में कहा कि दुर्घटना में 50 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि सिंह ने एक ट्वीट में दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये और घायलों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Unnao Rape Case: ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਤੇ ਰੋਕ; ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਜ਼ਮਾਨਤ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ

ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਨੇ ਉਨਾਓ ਬਲਾਤਕਾਰ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ‘ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ। ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਨੇ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਉਮਰ ਕੈਦ...

You cannot copy content of this page