Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब के लिए तीन दिन तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। दिन में ही नहीं, यहां रात में भी गर्मी परेशान करेगी। विभाग के अनुसार, राज्य में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है।
वहीं, 12 जून से राज्य में हालात सामान्य होने की बात कही जा रही है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज पंजाब में तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है।9 जिलों में तापमान 40°C पार
अमृतसर में 44.0°C, लुधियाना में 43.4°C, पटियाला में 42.8°C, पठानकोट में 43.0°C और बठिंडा में 43.4°C रिकॉर्ड किया गया। गुरदासपुर में 39.0°C, बठिंडा में 44.8°C, फरीदकोट में 43.0°C, फिरोजपुर में 42.3°C और होशियारपुर में 40.9°C तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आगाह किया है कि अगले कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है और लोगों से अनावश्यक रूप से धूप में न निकलने की अपील की है।
पंजाब के शहरों का तापमान
- अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, हीटवेव का भी अलर्ट है। तापमान 29 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।
- जालंधर- आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।
- लुधियाना- आसमान साफ रहेगा और धूप भी खिलेगी। तापमान 27 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।
- पटियाला- आसमान साफ रहेगा, हीटवेव का भी अलर्ट है। तापमान 27 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।
- मोहाली- आसमान साफ रहेगा, हीटवेव का भी अलर्ट है। तापमान 30 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







