iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabपंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव

पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

सीजन के आखिर में जहां ठंड में जाते हुए अपना प्रकोप दिखाया, वहीं एकदम से मौसम में हुए बदलाव के कारण गर्मी भी काफी तेजी से पड़नी शुरू हो गई है। जिस कारण दोपहर के समय अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। एकदम से हुए बदलाव के कारण लोगों की दिनचर्या भी बदलनी शुरू हो गई है। चंडीगढ़ के मौसम विभाग के विशेषज्ञ ने बताया कि फरवरी के महीने में बरसात न होना मौसम में बदलाव का बड़ा कारण है। अगले चार-पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बढ़ रहा प्रदूषण खराब कर रहा आबो-हवा

मौसम विभाग के सौरभ ने बताया कि जब इस समय पूरे पंजाब में प्रदूषण का लैवल दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है जिसका असर मौसम के बदलाव पर साफ दिखाई दे रहा है। कम हो रही पेड़ों की संख्या और हवा में धूल के कण तापमान बढ़ा रहे हैं। अगले 5 दिन तेज धूप तो खिलेगी लेकिन तापमान में किसी तरह की कमी और बढ़ौतरी की संभावना नहीं होगी। आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। अगर बरसात होती है तो उमस भी हो जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बदलते मौसम का बुजुर्गों और बच्चों पर हो रहा असर

वहीं डॉक्टरों का मानना है कि मौसम के बदलाव का असर सबसे ज्यादा बुजुर्गों और बच्चों पर दिखाई दे रहा है। जैसे अधिक सर्दी पड़ने के कारण बच्चों को जुकाम और खांसी की शिकायत होने लग गई थी, वहीं एकदम से गर्मी पड़ने से बुजुर्गों और बच्चों की हालत फिर से खराब होने लग गई है। ऐसे में लोगों को जानकारी दी जा रही है कि शाम के समय बच्चों को हल्के कपड़े न पहनाएं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी आशंका जताई है। सोमवार को पंजाब के अमृतसर का न्यूनतम तापमान 16.4 और अंबाला का 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री अधिक रहा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

फिर बिगड़ने लगा एयर क्वालिटी इंडेक्स

सिटी की आबोहवा खराब होने के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स एक बार फिर से बिगड़ना शुरू हो गया है। ए.क्यू.आई. अधिकतम 158 पर और दोपहर के समय 134 पर रहा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ट्रॉली रोकने पर पुलिस और ड्राइवरों में झड़प:मुलाजिम पर पगड़ी उतारने और पैसे मांगने का आरोप, तनाव बढ़ा

Buland kesari/जालंधर जिले में कुंज इलाके में पुलिस और ट्रॉली ड्राइवरों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सिख...

You cannot copy content of this page