IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–521
बुलंद केसरी न्यूज, जालंधरः PUNJAB में लगातार शीतलहर का कहर जारी है। वहीं कई जिलों में छाई घनी धुंध लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। वहीं हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वीरवार को Jalanadhar शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज भी यहां धूप ना खिलने का अनुमान है। जिसके बाद अधिकतम तापमान तकरीबन 13 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के अनुसार पंजाब के संगरूर, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, लुधियाना, रूपनगर, मोगा में धुंध का ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने के आसार हैं। वहीं, अन्य राज्य में भी धुंध का येलो अलर्ट है और सभी को सड़क मार्ग का प्रयोग करते हुए सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। वहीं, आज शहीद भगत सिंह नगर सबसे ठंडा शहर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
9 जनवरी को weather department ने पॉकेट रेन की संभावना जाहिर की है। अगर ऐसा होता है तो धुंध पर इसका भी असर होगा और आने वाले दिनों में धुंध अधिक गहरी हो सकती है। लेकिन लोगों को ड्राई कोल्ड से राहत मिलने वाली है। अभी तक बारिश ना होने के कारण अस्थमा व सांस के मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं घने कोहरे के कारण कई ट्रेनों पर इसका असर पड़ा है जिसके चलते कुछ गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। रेलवे विभाग ने भी उनकी आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन NTS या 139 से जानकारी लेकर ही रेलवे स्टेशन पहुंचने की हिदायत दी है।
जिसमें Amritsar Indore Express 2.30 घंटे की देरी से चल रही है। अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी तकरीबन 15 मिनट की देरी से चल रही है। अमृतसर- नंदेड़ सचखंड एक्सप्रेस 25 घंट की देरी से अमृतसर से रवाना हुई। अमृतसर- नई दिल्ली सुपर फास्ट आधे घंटे की देरी से चल रही हे और पठानकोट- दिल्ली भी समय से लेट चल रही है।
बता दें कि पंजाब में 6 दिनों से धूप नहीं खिली है। दिन व रात के तापमान में लगभग 5 डिग्री तक का ही अंतर रह गया है। पूरा पंजाब ठंड और कोहरे की चादर में लिपटा है। वहीं मौसम विभाग ने 8 जनवरी तक पंजाब में येलो और आज राज्य के 8 जिलों में धुंध का आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
बीते 24 घंटों में तापमान में औसतन 2.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। बढ़ती धुंध का असर अब सीधा रेल यातायात पर भी पड़ने लगा है। सुबह रवाना हुई अधिकतर ट्रेनें समय से देरी से चल रही हैं।
Weather Report, Fog ,and cold, continue, wreak ,havoc ,Punjab, Meteorological, Department, issued ,orange, alert, 8 districts, visibility, reduced, many, trains late.
Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.