Weather Update:पंजाब में 8 जिलों में कुछ स्थानों पर आज (4 जून) हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने/आंधी और बिजली का यलो अलर्ट भी है। फिलहाल पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे हे। इसके चलते गर्मी से कुछ राहत है।
24 घंटों में राज्य के तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई है, जो कि राज्य के सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री कम है। राज्य में अधिकतम तापमान समराला में 38 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि इसके बाद नौ जून तक आंधी या बिजली चमकने का अलर्ट नहीं है।
सभी जिलों का तापमान 38 डिग्री से कम मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, नवांशहर, मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। जबकि पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर, भटिंडा, मानसा, फरीदकोट, बरनाला, नवांशहर, मोहाली में आंधी/बिजली/तेज हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।
पंजाब के शहरों का आज का मौसम:
- अमृतसर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 23 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- जालंधर – आसमान साफ रहेगा। तापमान 20 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- लुधियाना – आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 20 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- पटियाला – आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान 20 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- मोहाली – आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 17 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








