Weather Update: पंजाब में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। इसका कारण बीते दिनों से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी और बारिश भी है।
मौसम विभाग की तरफ से आज किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। इसके बाद भी आज तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले तीन दिनों में तापमान एक बार फिर 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार राज्यभर में अधिकतम तापमान में औसतन 1°C की गिरावट दर्ज की गई। जबकि सामान्य से 5.4°C नीचे तापमान रहा। राज्य का सर्वाधिक तापमान जो बीते दिनों 42 डिग्री से अधिक बना हुआ था, अब 40°C से भी नीचे पहुंच चुका है। सबसे अधिक तापमान 38°C संगरूर में दर्ज किया गया।
5 से 8 जून तक सामान्य रहेगा तापमान
पंजाब में बीते दिनों जहां बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल रही थीं, वहीं आज से लेकर 8 जून तक कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि आज हिमाचल प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते पंजाब के तापमान में आज अधिकतर बदलाव नहीं होगा। अगर होगा तो भी तापमान सामान्य के करीब बरना रहेगा। लेकिन आज के बाद तापमान बढ़ने लगेगा और तापमान 40°C के पार जा सकता है।
पंजाब के प्रमुख शहरों में आज का मौसम
- अमृतसर- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 23 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- जालंधर- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 23 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- लुधियाना- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है, बीच बीच में बादल भी छाएंगे। तापमान 21 डिग्री से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- पटियाला- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। बीच बीच में बादल भी छाएंगे।तापमान 22 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- मोहाली- आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। बीच बीच में बादल भी छाएंगे।तापमान 22 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








