iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabअबोहर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की तेजधार हथियारों से हत्या,...

अबोहर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की तेजधार हथियारों से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, अबोहरः अबोहर के अजीमगढ़ मोहल्ले में बीती देर रात इस समय सनसनी फैल गई, जब यहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान सुनील कुमार (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक सुनील की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी व उसके तीन माह की एक बच्ची है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुनील कुमार अजीमगढ़ की गली नंबर-10 में सैलून का काम कर परिवार का पालन पोषण करता था और उसे कबूतर पालने का शौंक था। वह शुक्रवार रात अपने घर में अपने दो दोस्तों को कबूतरों के खुड्डे दिखा रहा था। इसी दौरान एक युवक वहां आया और उसे बाहर बुलाया जहां से वह उसे बातों बातों में थोड़ी दूर ले गया। पहले से ही वहां पर खड़े 20-25 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे उसकी खोपड़ी छलनी छलनी हो गई। मोहल्ले में शोर होने पर लोग एकत्रित हुए तो हमलावर वहां से भागने में कामयाब हो गए। घटना का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर अवस्था में सरकारी अस्प्ताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। 

iTree Network Solutions +91-8699235413

वारदात संबंधी जानकारी देते परिजनों ने बताया कि सुनील को सुबह से ही फोन पर धमकियां मिल रही थी यहां तक कि उसके मर्डर के बाद भी उसके मोबाइल पर धमकियां आ रही थी। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर काल डिटेल निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मौके पर पहुंचे एडीशनल एसएचओ जसविंदर सिंह, डीएसपी अरुण मुंडन, एसपीडी ने परिजनों से बात कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी अरुण मुंडन ने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है व जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दांत इम्प्लांट को ‘कॉस्मेटिक’ बताकर क्लेम खारिज करना गलत — उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला

जालंधर/ उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े एक अहम फैसले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दांतों के इम्प्लांट के मेडिकल क्लेम...

You cannot copy content of this page