Buland kesari/जालंधर में बस स्टैंड पर एक इमीग्रेशन दफ्तर के अंदर युवकों के दो गुट भिड़ गए। दोनों के बीच खूब लात-घूसे चले। झगड़े की घटना CCTV में कैद हुई है। इसे लेकर बस स्टैंड पुलिस को शिकायत दे दी गई है। बस स्टैंड पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। ये घटना 23 अप्रैल की दोपहर सवा 3 बजे की है, लेकिन इसका CCTV फुटेज 27 अप्रैल को सामने आया। CCTV में हमलावर युवक का नाम मनिंदर लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इमीग्रेशन वालों के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर ये झगड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। देखें झगड़े के PHOTOS



बहस, हाथापाई और बहस होती है घटना की CCTV में सामने आया है कि सिख नौजवान दफ्तर में आता है। यहां उसकी कर्मचारियों से बहस होती है और फिर हाथापाई करने लगता है। इसके बाद स्टाफ के कर्मी सिख युवक को घेर लेते हैं और पीटना शुरू कर देते हैं। इस बीच हरी शर्ट कमीज पहने नौजवान किसी चीज से सिख नौजवान पर हमला कर देता है। झगड़ा करते हुए लोग एक-दूसरे के साथ गाली गलौच भी करते हैं। इसमें सिख नौजवान हमलावर को मनिंदर नाम लेकर बुला रहा है। घटना में घायल सिख नौजवान के सिर से खून भी निकलता है। दफ्तर का दरवाजा बंद करके हाथापाई की सिर से खून निकलने पर सिख नौजवान के साथी ने उसे चलने के लिए कहते हैं। इस बीच कर्मियों द्वारा दफ्तर का दरवाजा बंद कर लिया जाता है। इसके बाद दोनों में फिर हाथापाई होती है। कर्मियों को सिख नौजवान कहता है कि वह उनके खिलाफ पर्चा दर्ज करवाएगा जिस पर हमलावर युवक कहते हैं कि जो करवाना है करवा लो। बताया जा रहा है कि हरी शर्ट पहले नौजवान के साथ सिख नौजवान का पहले भी विवाद हो चुका है। दोनों पक्षों ने पुलिस को दी शिकायत इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से बस स्टैंड पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लेकिन सरेआम गुंडागर्दी को लेकर प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







