iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'रॉयल स्पा सेंटर' में रेड, गंदे धंधे...

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘रॉयल स्पा सेंटर’ में रेड, गंदे धंधे का भंडाफोड़; 3 लड़कियां और 1 युवक गिरफ्तार

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का कमिश्नरेट पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मौके से 3 युवतियों और एक युवक को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के दिशा-निर्देशों पर की गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव (PPS) और एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह (PPS) के नेतृत्व में थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। थाना डिवीजन नंबर-7 के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार शुक्रवार को अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान फेज-1 लाइटों के पास मौजूद थे।

पुलिस के साथ गिरफ्तार की गईं युवतियां।
पुलिस के साथ गिरफ्तार की गईं युवतियां।

देह व्यापार का अवैध धंधा चलाया जा रहा

गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गढ़ा रोड स्थित ताज मार्केट के सामने छोटी बारादरी पार्ट-2 में ‘रॉयल स्पा’ नाम से मसाज सेंटर संचालित किया जा रहा है। स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर लड़कियों को रखकर देह व्यापार का अवैध धंधा चलाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की योजना बनाई। थाना डिवीजन नंबर-7 में 31 जुलाई को मुकदमा नंबर 181 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
आरोपियों को ले जाते हुए पुलिस।
आरोपियों को ले जाते हुए पुलिस।

एक युवक और तीन युवतियों को पकड़ा

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने रॉयल स्पा सेंटर पर तुरंत छापेमारी की। इस दौरान मौके से एक युवक और तीन युवतियों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जिसे सील कर कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान अशोक उर्फ आर्यन पुत्र राम कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सेनीपुरा, रोहतक (हरियाणा) का रहने वाला है और वर्तमान में रोहिणी सेक्टर-1, दिल्ली में रह रहा था। गिरफ्तार युवतियों की पहचान पूजा पुत्री राजिंदर कुमार, निवासी मॉडल टाउन, पानीपत; प्रीती मिश्रा पुत्री किशोरी मिश्रा, निवासी बस्ती गुज्जां, जालंधर; और वंदना पुत्री कप्तान सिंह, निवासी अंसल सुशांत सिटी, पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि स्पा सेंटर संचालक बाहरी राज्यों से युवतियों को बुलाकर ग्राहक सेवा की आड़ में कथित तौर पर यह अवैध धंधा चला रहे थे। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस रैकेट के मुख्य सरगना और इसके संचालन से जुड़ी अन्य जानकारियों का पता लगाया जा सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

एडवोकेट माणिक चड्ढा को IHRO का जिला जालंधर (लीगल) अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Buland kesari/जालंधर: इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन (IHRO) द्वारा एडवोकेट माणिक चड्ढा को प्रेसिडेंट, डिस्ट्रिक्ट जालंधर (लीगल) नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र पंजाब के...

You cannot copy content of this page