Buland kesari/जालंधर की शेर सिंह कॉलोनी के घर से मिले शव की पहचान हो गई है। बुरी तरह से गल चुकी डेडबॉडी बस्ती शेख के रहने वाले 32 वर्षीय तनिष अरोड़ा उर्फ नन्नी की निकली। परिवार का आरोप है कि तनिष को उसके साथी दीपक ने मारा था।
दीपक पर पहले भी थाना मकसूदां में कत्ल का केस दर्ज है। उसने बुलंदपुर में 6 लोगों को छुरा मारा था, जिसमें से एक की मौत हो गई थी। परिवार का दावा है कि उन्होंने दीपक के साले, उसके बेटे और जीजा को राउंडअप करवा दिया है। हालांकि पुलिस ने किसी को हिरासत में लेने की बात नहीं कही।
तनिष के भाई मनीष अरोड़ा ने बताया कि आरोपी ने तनिष के कत्ल के बाद डेडबॉडी को खुर्द-बुर्द करने की योजना बनाई थी। बॉडी को 4 जगह से काटा गया था। इसके बाद पहले तिरपाल, फिर बोरे और इसके बाद गाड़ी का मैट डालकर रस्सी से बांध दिया।
घर के ग्राउंड फ्लोर पर किराए पर परिवार रहने के चलते आरोपी लाश को लेकर नहीं जा सका। इसके चलते उसने अपने किराए के पोर्शन में बने बाथरूम के दरवाजे के साथ अंदर से लाश को खड़ा कर दिया था ताकि दरवाजा खुल न सके।

8 पॉइंट में पढ़ें कत्ल की कहानी और कौन है आरोपी..
- पैसा मांगने के चलते घर पर बुलाया और कत्ल किया: मनीष अरोड़ा ने बताया कि तनिष और वह दोनों ऑटो चलाते हैं। तनिष पहले भी 2-2 दिन तक घर से बाहर रहता था। बुधवार (3 जून) को वह घर से रोजाना की तरह ऑटो लेकर निकला था। लेकिन शुक्रवार 5 जून को पता चला कि उसकी डेडबॉडी मिली है। इससे परिवार हैरान रह गया। तनिष का बहुत बुरी तरह से कत्ल किया गया था। उसकी बॉडी को दातर से 4 जगह गर्दन, धड़, जांघों और पैरों के पास से काटा गया था। डेडबॉडी बिल्कुल गल चुकी थी जिससे उन्हें भी पहली बार में पहचान करना मुश्किल हो गया।
- 4 बच्चों और पत्नी के साथ रात साले के घर गुजारी: भाई ने बताया कि बिहार के रहने वाले दीपक ने इस वारदात को अंजाम दिया। उसने हत्या के बाद भाई की लाश को ठिकाने लगाना चाहा। शायद वो डेडबॉडी के टुकड़े कर उसे ऑटो के जरिए दूर सुनसान जगह फेंकने की फिराक में था। कामयाब न होने पर वह पत्नी और बच्चों के साथ घर को ताला लगाकर भाग गया। कत्ल के बाद उसने पहली रात कुछ दूर पर ही रहते अपने साले के घर पर गुजारी। सुबह वह लुधियाना चला गया। जालंधर आने से पहले वह 5-6 साल तक लुधियाना में काम कर चुका था।
- घटना के बाद से तनिष का ऑटो भी गायब: घटना के बाद से तनिष का ऑटो भी नहीं मिला। 4 दिन बीतने के बाद पुलिस ऑटो रिकवर नहीं कर पाई है। अब पता नहीं चल रहा है कि आरोपी किसी दूसरे साधन से लुधियाना भागा या फिर ऑटो भी साथ ले गया। भाई का आरोपी दीपक के साथ पैसों का लेन-देन था। इसलिए उनका पहला शक दीपक पर ही गया। उसके साले को घर से राउंडअप किया तो उसने बताया कि दीपक कत्ल के बाद यहां रुका था।
- आरोपी का ऑटो उसके साले के घर से बरामद: भाई ने बताया कि दीपक पर कत्ल का शक इसलिए भी पुख्ता हो गया क्योंकि कत्ल के बाद दीपक का ऑटो उसके साले के घर के बाहर से बरामद किया गया। पुलिस को उन लोगों ने ही दीपक के साले, उसके बेटे और दीपक के जीजा से पूछताछ करने के लिए कहा था। उन्हें शक है कि ये कत्ल अकेला दीपक नहीं कर सकता बल्कि इसमें और भी लोगो का हाथ हो सकता है।तनिष के भाई मनीष ने कहा कि आरोपी परिवार समेत गायब है।
- मर्डर का केस, 6 लोगों को मार चुका है छुरा: दीपक पर जालंधर के थाना मकसूदां में कत्ल का पर्चा भी है। 2024 मे उसने छीनाझपटी करने के लिए बुलंदपुर एरिया में 6 लोगों के पेट में छुरा घोंप दिया था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में भी वह वांटेड है। भाई ने शक जताया कि हो सकता है कि वह बिहार में भी कोई क्राइम कर भागकर पंजाब आया हो।
- तनिष का पत्नी से 3 साल पहले तलाक, 2 बच्चे: भाई ने बताया कि तनिष का तलाक हो चुका था। 3 साल से वह उसी के साथ बस्ती शेख स्थित घर में रह रहा था। उसके दो बच्चे हैं। भाई का संस्कार कर दिया गया है। जब उससे पूछ गया कि क्या उसके बच्चों को पता है कि उनके पिता का कत्ल हो गया है तो भाई ने कहा कि नहीं, उनके साथ उनका लंबे समय से कोई संपर्क नहीं है।
- 4 बच्चों का पिता है आरोपी, परिवार सहित गायब: आरोपी दीपक भी 4 बच्चों का पिता है। उसकी बड़ी बेटी 16 साल की है और 10वीं क्लास में पढ़ रही है। तीन बेटे भी जवान हैं। वह पत्नी और बच्चों के साथ शेर सिंह कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। उसे किराए पर ऑटो दिलाने में भी उसके भाई तनिष ने मदद की थी। दीपक ने उसके भाई से पैसे भी ले रखे थे, लेकिन कितना पैसा था इसके बारे में भाई ने कभी जिक्र नहीं किया।
- पौने छह फीट लंबा, अकेले से मर्डर होना मुमकिन नहींभाई ने कहा कि तनिष अरोड़ा पौने 6 फीट के करीब लंबा था और सेहतमंद था। वह तो लड़ाई-झगड़े में 6 लोगों को अकेला संभाल लेता था। उसे शक है कि भाई के कत्ल में दूसरे लोग भी शामिल हो सकते हैं। दीपक उसे अकेले नहीं मार सकता। न ही डेडबॉडी को अकेले बाथरूम में लपेटकर रख सकता है। इस काम में उसका किसी न किसी ने साथ जरूर दिया है।
पुलिस बोली-आरोपी को जल्द कर लिया जाएगा अरेस्ट लैदर कॉम्पलेक्स चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजमेर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की हिरासत से बाहर है। उसे ढूंढने के लिए पुलिस काम कर रही है। परिवार ने दीपक पर कत्ल का शक जाहिर किया है। संभवतः वहीं कातिल है। क्योंकि कत्ल वाली जगह पर वही किराए पर रहता था और कत्ल वाले दिन से ही गायब है। उसे जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








