iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में बच्चा बेचने के मामले में नई रिकॉर्डिंग:मां का दावा- पूर्व...

जालंधर में बच्चा बेचने के मामले में नई रिकॉर्डिंग:मां का दावा- पूर्व पति झूठ बोल रहा; उसकी दूसरी पत्नी का भी हाथ

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के रामामंडी में अपने पूर्व पति पर 16 दिन के बच्चे को बेचने का आरोप लगाने वाली शिवानी ने नई ऑडियो रिकॉर्डिंग्स पेश की हैं। इनमें पूर्व पति शिवा की दूसरी पत्नी बच्चे को बेचने की बात स्वीकार करती सुनाई दे रही है। शिवानी ने दावा किया कि शिवा की पत्नी को पता था कि बच्चे के बेचा जा रहा है। उनके पास एक रिकॉर्डिंग है, जिसमें शिवा की पत्नी कह रही है कि वह बच्चा बेचने को लेकर सारी बात बच्चे की दादी का बता देगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस मामले में शिवा की भी वीडियो सामने आई थी, जिसमें शिवा ने दावा किया था कि बच्चा उसने नहीं बल्कि उसकी पूर्व पत्नी शिवानी ने ही बेचा है। इस दावे को खारिज करते हुए शिवानी ने कहा कि बच्चा शिवा ने ही बेचा है। उसने उसकी पैसे गिनती करने की एक वीडियो भी जारी की है जो गलत बनाकर प्रचारिक की गई। इस वीडियो में वह जो पैसे गिन रही है, वह शिवा के ही पैसे हैं। उसे कहा था कि पैसे गिन ले। जैसे ही वे पैसे गिन रही थी तो उसने उसका वीडियो बना लिया। इन पैसों का बच्चा बेचने से कोई संबंधी नहीं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिवानी ने कहा कि घटना को लेकर 3 दिन पहले शिकायत की गई थी, लेकिन थाना रामामंडी पुलिस ने अभी तक बयान के लिए नहीं बुलाया न ही इस मामले में कोई कार्रवाई की गई है। आज (8 जून) को वह अपनी सास के साथ थाना रामामंडी में पेश होकर बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाएंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बता दें कि रामामंडी के एकता नगर की रहने वाली शिवानी ने अपने पूर्व पति शिवा पर उसका 16 दिन का बच्चा बेचने के आरोप लगाए थे। शिवानी ने दावा किया था कि शिवा चिट्टे का आदी है और उसने चिट्टे की पूर्ती के लिए ही बच्चे को बेचा है। इसे लेकर उसने 6 मई को कमिश्नर दफ्तर जालंधर में शिकायत दी थी।

बच्चे की मां शिवानी ने बच्चा बेचने के संबंधी में कॉल रिकॉर्डिंग का दावा किया।
बच्चे की मां शिवानी ने बच्चा बेचने के संबंधी में कॉल रिकॉर्डिंग का दावा किया।

शिवानी की जुबानी, बच्चा बेचने की कहानी..

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • 4 साल पहले तलाक, दूसरी शादी की- शिवानी ने बताया कि 12 साल पहले उसकी शिवा नामक लड़के से शादी हुई। शादी के बाद उसे बेटा और बेटी पैदा हुए। उसका बेटा 5वीं क्लास में पढ़ रहा है। 4 साल पहले घरेलू विवाद के कारण शिवा ने पंचायत में उससे तलाक ले लिया। शिवा ने दूसरी शादी की तो उसने भी दूसरी शादी कर ली। इस बीच वह प्रेग्नेंट हुई। करीब 3 महीने पहले उसकी पति से अनबन हो गई। इससे गुस्से में आकर वह किराए पर कमरा लेकर अलग रहने लगी।
  • 21 मई को सिविल अस्पताल जालंधर में डिलीवरी- अलग रहने की भनक लगने पर उसका पूर्व पति पहली शादी से हुए बच्चों को साथ लेकर आने लगा। उसने कहा कि चिंता मत करो, वह उसकी डिलीवरी करवा देगा। जब उससे प्रेग्नेंसी पेन होने लगी तो पूर्व पति उसे सिविल अस्पताल जालंधर लेकर गया। वहां उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई। वह अपनी दूसरी पत्नी और एक लड़की को भी साथ लेकर आया। उसकी पत्नी ने उसके बच्चे को दूध पिलाया और नजदीकियां बढ़ा लीं।
  • 25 मई को टीकाकरण के बहाने ट्रैप में फंसाया- शिवानी ने बताया कि 25 मई को उसके पति ने कहा कि बच्चे का टीकाकरण होगा। उसने एक लड़की को उसके कमरे पर भेजा। लड़की ने कहा कि वह बच्चे का टीकाकरण करवा देगी। उसका बड़ा बेटा आंगन में खेल रहा था। इस बीच वह वॉशरूम गई तो लड़की बच्चा लेकर गायब हो गई।
  • अज्ञात महिला का फोन आया, बच्चा उसके पास- बच्चा गायब होने के 4 दिन बाद उसे एक अज्ञात महिला का फोन आया और उसने बताया कि उसका बच्चा उसके पास है। बच्चा संभाला नहीं जा रहा। उसका पैसा लौटा दो और बच्चा ले जाओ। शिवानी ने बताया कि जैसे ही उसने उसकी कॉल रिकॉर्डिंग शुरू की तो उसने फोन काट दिया और फिर फोन स्विच ऑफ कर लिया। अब उसका फोन नहीं मिल रहा है। महिला ने खुद को अमृतसर की बताया था।
  • पूर्व पति की पत्नी ने कहा बच्चा मारकर दफना दिया-शिवानी ने बताया कि बच्चे का पता लगाने के लिए उसने अपने पूर्व पति को फोन किया तो उसकी पत्नी ने फोन उठाया। बच्चे के बारे पूछने पर कहा कि बच्चा तो मर गया है और उसे हमने दफना दिया है। इसके बाद जब उसने मोहल्ले के लोगों से बात की तो पता चला कि बच्चा मरा नहीं है, उसे बेचा गया है।
  • डरकर पति और सास को भी नहीं बता पाई- शिवानी ने बताया कि 25 मई को उसका बच्चा गायब हुआ था। इसके बाद वह अपने स्तर पर उसका पता लगाने की कोशिश करती रही। उसे डर था कि पति और सास को कैसे बताउंगी। उनको तो डिलीवरी होने का भी पता नहीं था। इस बीच 29 मई को उसने हिम्मत करते पति को फोन किया और उसे पूरी बता बताई। इसके बाद उसकी सास उसके कमरे पर आई और अब पुलिस कंप्लेंट की है।खबरें और भी हैं…

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

4 दुकानों में चोरी:सब्बल से उखाड़े शटर, 25 मिनट में वारदात; दुकानदार बोला- देखने तक नहीं आई पुलिस

Buland kesari/लुधियाना के 33 फूटा रोड, मुंडिया में दो बदमाशों ने रविवार को तीन से चार दुकानों को निशाना बनाया। लगभग 25 मिनट के...

You cannot copy content of this page