iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsट्रॉली रोकने पर पुलिस और ड्राइवरों में झड़प:मुलाजिम पर पगड़ी उतारने और...

ट्रॉली रोकने पर पुलिस और ड्राइवरों में झड़प:मुलाजिम पर पगड़ी उतारने और पैसे मांगने का आरोप, तनाव बढ़ा

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/जालंधर जिले में कुंज इलाके में पुलिस और ट्रॉली ड्राइवरों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सिख ड्राइवरों ने पुलिस मुलाजिमों पर मारपीट करने और उनकी पगड़ी उतारने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जा रही है।तूड़ी वाली ट्रॉली रोकने पर पुलिस और ड्राइवरों में झड़प -

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिमों ने तूड़ी से लदी एक ट्रॉली को चेकिंग के लिए रोका। ट्रॉली ड्राइवर का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उससे पैसों की मांग की। जब ड्राइवर ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो पुलिस मुलाजिमों ने कथित तौर पर गाली-गलौज और बदतमीजी शुरू कर दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
सिख युवक की उतारी पगड़ी।
सिख युवक की उतारी पगड़ी।

पगड़ी उतारने के आरोप से भड़का गुस्सा

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़ितों का कहना है कि बहस के दौरान पुलिसवालों ने दो सिख युवकों और उनके एक साथी के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान पुलिस पर सिख युवकों की पगड़ी उतारने का बेहद संवेदनशील आरोप लगा है। सिख समुदाय में पगड़ी के अपमान को लेकर इस घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल काफी गरमा गया।

पीड़ितों का दावा- पुलिस वाले नशे में थे

ड्राइवर और उसके साथियों ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। जब पुलिस ने उल्टा ड्राइवरों पर नशा करने का आरोप लगाया, तो पीड़ितों ने मौके पर ही पुलिस को चुनौती दे डाली। उन्होंने मांग की कि तुरंत उनका और संबंधित पुलिस मुलाजिमों का मेडिकल टेस्ट करवाया जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

घटना के बाद इलाके में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। पीड़ितों का कहना है कि वे मेहनत-मजदूरी करने वाले लोग हैं और पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस के आला अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग पर अड़े हुए हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page