iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाब में सरकारी दफ्तरों-स्कूलों का टाइम बदला: 25 मई से सुबह साढ़े...

पंजाब में सरकारी दफ्तरों-स्कूलों का टाइम बदला: 25 मई से सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे; मुलाजिमों की अब 8 की जगह 6 घंटे ड्यूटी

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/पंजाब सरकार ने गर्मी की वजह से सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। अब दफ्तर और स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे और दोपहर 1.30 बजे बंद होंगे। स्कूलों के आदेश सभी क्लासेज के लिए होंगे। यह आदेश सोमवार यानी 25 मई से लागू होंगे। CM भगवंत मान ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए ये फैसला लिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पहले सरकारी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक था। इस वजह से बच्चों को सिर्फ सुबह के वक्त थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं सरकारी कर्मचारियों को इस फैसले से फायदा होगा। सरकारी ऑफिसों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। ऐसे में वह सुबह और शाम, दोनों टाइम गर्मी से जूझते थे लेकिन अब सुबह थोड़ी राहत मिल सकती है। इसके अलावा उनकी ड्यूटी भी 8 घंटे की जगह 6 घंटे की रह जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इससे पहले सरकार ने 2 मई 2023 से 15 जुलाई 2023 तक राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कर दिया था। साल 2023 में दफ्तर दोपहर 2:00 बजे बंद होते थे, जबकि इस बार (2026 में) अत्यधिक गर्मी के कारण समय को आधा घंटा और घटाकर दोपहर 1:30 बजे तक ही कर दिया गया है।

पठानकोट में आज सुबह बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पठानकोट में आज सुबह बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

सुबह अचानक मौसम बदला, हल्की बारिश से टेंपरेचर गिरा

इस बीच आज सुबह अचानक मौसम बदल गया। जालंधर, लुधियाना और पठानकोट समेत कई जगह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक हल्की बारिश से तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट आई। गुरूवार दोपहर ढाई बजे टेंपरेचर 43.2 डिग्री था, जो शुक्रवार दोपहर में 39.7 डिग्री तक आ गया। इस वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

उधर, चंडीगढ़ में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। पंजाब में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 से 26 मई को आसमान सामान्य रूप से साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है और 26 मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
जालंधर में भी बारिस से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
जालंधर में भी बारिस से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी में पानी बचाने के 11 तरीके जान लीजिए

गर्मियों में पीने, नहाने, खाना पकाने और साफ-सफाई में भी पानी की खपत बढ़ जाती है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज हम पानी स्टोर करने के आसान टिप्स समझेंगे। साथ ही जानेंगे- गर्मियों में पानी की किल्लत क्यों होती है और गर्मियों में घर में कितने पानी का स्टोरेज होना चाहिए? पढ़ें पूरी खबर…

गर्मी बढ़ने के बड़े असर:-

  • सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक वार्ड: भीषण गर्मी को देखते हुए पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों (जिला, उप-मंडल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों) में विशेष हीट स्ट्रोक और शीतलन वार्ड स्थापित किए गए हैं। इन वार्डों में AC, कूलर, ठंडी IV ड्रिप, बर्फ के पैक और पर्याप्त मात्रा में ORS व आपातकालीन दवाएं उपलब्ध रहेंगी।
  • चंडीगढ़ में स्कूलों में छुट्टियां: चंडीगढ़ प्रशासन ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियों की तारीखों का ऐलान कर दिया है जिसके तहत 25 मई से चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां पड़ जाएंगी।
चंडीगढ़ में तेज धूप से बचती युवतियां।
चंडीगढ़ में तेज धूप से बचती युवतियां।

आगे कैसा रहेगा मौसम-

23 मई – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में कुछ स्थानों पर भीषण हीट वेव (सीवियर हीट वेव) पड़ने के आसार हैं।

24 मई – राज्य के सभी स्थानों पर सीवियर हीट वेव चलने की संभावना है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਹਲਚਲ: ਭਾਰਤ-ਪਾਕਿ ਸਰਹੱਦ ਤੋਂ 50 ਕਰੋੜ ਦੀ ਹੈਰੋਇਨ ਜ਼ਬਤ

Buland kesari/Fazilka heroin recovery: ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਅਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਵੋਟਿੰਗ ਤੋਂ ਇੱਕ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਸਰਹੱਦੀ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਦੀ...

You cannot copy content of this page