Buland Kesari/ जालंधर में अंदरुनी बाजार के एक मशहूर लहंगा कारोबारी पर गत दिनों उसकी ही दुकान पर काम करने वाली एक लड़की द्वारा गैंगरेप का आरोप लगाया गया था। शिकायत पुलिस के पास पहुंचने के बाद हो हल्ला मच गया था ।
हर तरफ इस केस की चर्चा हो रही थी परंतु इस मामले में पहले दिन से ही पुलिस कोई भी जानकारी देने से भाग रही थी। कई बार पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु मीडिया वालों को ना तो शिकायत की कॉपी दी गई और ना ही इस बारे कुछ अन्य जानकारी दी गई।
वहीं आज शाम यह बात सामने आ गई कि इस मामले में समझौता हो गया है। जब कि मामले में अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि इस मामले में कुछ बड़े लोगों ने मोटे गफ्फे लेकर समझौता करवाया है और बहती गंगा में कइयों ने हाथ धोए हैं।
पीड़ित लड़की को चोरी के आरोप में फसाने की बात भी सामने आई है। जिसके दबाव के चलते उसने अपने गैंग रेप की अपनी शिकायत वापस ली और मामले में समझौता कर लिया है। मामले बारे थाना तीन के एसएचओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायत का आईओ सतविंदर सिंह एएसआई है। समझौते बारे उससे ही जानकारी मिल पाएगी।
परंतु जब एएसआई सतविंदर सिंह से बात करनी चाही तो उसने स्पष्ट इनकार कर दिया कि वह इस केस के बारे में कुछ नहीं जानते। पुलिस द्वारा मीडिया से मामले में छुपाई जा रहे तथ्यों से साफ है कि मामला हाई प्रोफाइल था, इसलिए गैंगरेप जैसे गंभीर आरोप की जांच उच्च स्तर से करवाने की बजाय इसे चोरी का केस बनाकर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया और समझौता करवा दिया गया है।
अब देखना होगा कि क्या इस मामले में पीड़ित पक्ष चुप्पी धारण किए रहता है या फिर महिलाओं के अधिकारों की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली संस्थाएं महिला आयोग या कोई अन्य एनजीओ इस मामले में कुछ स्तरीय जांच की मांग करते हैं, फिलहाल चर्चा है कि समझौता हो चुका है!

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







