iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलुधियाना में ऑटो लुटेरा गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार:10 महंगे मोबाइल बरामद,...

लुधियाना में ऑटो लुटेरा गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार:10 महंगे मोबाइल बरामद, बस अड्डे पर सवारी से लूटा था फोन; धक्का देकर उतारा

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में ऑटो में सवारियां बैठाकर लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का ऑटो और विभिन्न कंपनियों के 10 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस को दी शिकायत में इसराफिल (पुत्र विपत अंसारी, मूल निवासी उत्तर प्रदेश, हाल निवासी ठाकरवाल, लुधियाना) ने बताया कि 30 मई 2026 की शाम करीब पांच बजे वह घंटा घर (चौड़ा बाजार) से सामान खरीदकर वापस लौट रहा था। जब वह रोशिन चौक के पास पहुंचा, तो एक ऑटो आकर रुका। इसमें पहले से ही ड्राइवर समेत दो व्यक्ति बैठे हुए थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

लोकल बस अड्डा के पास पहुंचते ही ऑटो में बैठे इन तीनों बदमाशों ने इसराफिल को दबोच लिया और उसका VIVO-21 मोबाइल फोन जबरन छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे रेलवे स्टेशन की तरफ ले जाकर रास्ते में धक्का देकर उतार दिया और ऑटो सहित फरार हो गए।

पुलिस जोन-1 समीर वर्मा (PPS) थाना डिवीजन नंबर 1 के मुख्य अफसर इंस्पेक्टर परमवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ खुफिया सूत्रों और तकनीकी जांच की मदद से घेराबंदी की। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी।
पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान

विजय कुमार (पुत्र बाल कृष्ण, निवासी गली नं. 31, प्रीत नगर, शिमलापुरी, लुधियाना) जसप्रीत सिंह (पुत्र सतपाल सिंह, निवासी गली नं. 07, मोहल्ला सूरज नगर, शिमलापुरी, लुधियाना) अमनदीप सिंह उर्फ अमन (पुत्र सतनाम सिंह, निवासी मकान नं. 1839/7, सूरज नगर, गली नं. 07, शिमलापुरी, लुधियाना)

iTree Network Solutions +91-8699235413

आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गैंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार बेहद शातिर और पुराना अपराधी है। उस पर पहले से ही आर्म्स एक्ट, चोरी और झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं

कई और खुलासे होने की उम्मीद

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1, लुधियाना में मुकदमा नंबर 83, धारा 304 BNS और 317(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तफ्तीश अधिकारी सब-इंस्पेक्टर सोमनाथ ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

पुलिस अब इनसे सख्ती से पूछताछ कर रही है कि इन्होंने ये 10 मोबाइल फोन कहां-कहां से छीने थे और ये इन्हें किसे बेचने वाले थे। आने वाले दिनों में इस गैंग से कई और बड़ी वारदातों के खुलासे होने की उम्मीद है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਡਾ. ਬੀ.ਆਰ. ਅੰਬੇਡਕਰ ਚੌਂਕ ‘ਚ ਤਿਰੰਗੇ ਦਾ ਖੰਭਾ ਬਣਿਆ ਸਿਰਫ਼ ਸਜਾਵਟੀ ਸਮਾਨ! ❓ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਖਰਚ ਕੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਾਲ ਖੰਭਾ,...

Buland kesari/ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਡਾ. ਬੀ.ਆਰ. ਅੰਬੇਡਕਰ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਉੱਚਾ ਤਿਰੰਗਾ ਖੰਭਾ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦਿਨਾਂ ਚਰਚਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ...

You cannot copy content of this page