Buland kesari/जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में चोरी की बढ़ती वारदातों ने अब आम जनता के सब्र का बांध तोड़ दिया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की बदहाली का आलम यह है कि अब लोग शिकायत दर्ज कराने के बजाय सड़क पर डांस कर अपना विरोध जता रहे हैं।
जालंधर वेस्ट में चोरों ने एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति के ऑटो से न केवल बैटरियां चोरी कीं, बल्कि पूरी वायरिंग भी काट दी। एक गरीब ड्राइवर के लिए यह न केवल आर्थिक नुकसान है, बल्कि उसकी रोजी-रोटी पर भी सीधा प्रहार है। इस चोरी के बाद स्थानीय लोगों ने भागड़ा पर डॉस कर के चोरी की घटना का विरोध किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर रोज जालंधर वेस्ट में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इस चोरी की घटना को पुलिस रोकने में पुरी तरह विफल है। चोरी की इन वारदातों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे और डांस कर अपना विरोध जाहिर किया।

लोगों ने बताया कि इस वारदात के पीछे एक नशेड़ी युवक का हाथ है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में नशा इस कदर फैल चुका है कि अपनी लत पूरी करने के लिए युवा छोटी-मोटी चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। भार्गव कैंप अब चोरों और नशेड़ियों के लिए एक सॉफ्ट टारगेट बन गया है।
चोरी के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस के पास जाने से साफ इनकार कर दिया है। पीड़ित के बेटे का कहना है कि पहले मोबाइल छीने जाने पर भी पुलिस ने कोई मदद नहीं की थी। लोगों का मानना है कि थाने के चक्कर काटने से समय बर्बाद होता है, इंसाफ नहीं मिलता। इसी बेबसी के कारण लोगों ने विरोध का नया तरीका ‘डांस’ चुना है।
जालंधर वेस्ट में सुरक्षा पर खड़े हुए बड़े सवाल
जालंधर वेस्ट के इलाकों में जिस तरह से लूटपाट और चोरी का ग्राफ बढ़ा है, उसने प्रशासन की मुस्तैदी पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दिन-दहाड़े चोरियां हो रही हैं और लोग पुलिस के पास जाने से डर रहे हैं या कतरा रहे हैं, तो यह कानून-व्यवस्था की हार है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








