iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest News1 अप्रैल से लागू होगी मनरेगा की नई व्यवस्था! अब ‘विकसित भारत...

1 अप्रैल से लागू होगी मनरेगा की नई व्यवस्था! अब ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण’ के नाम से लागू होगी योजना

Date:

National News

Buland kesari/नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश की प्रमुख ग्रामीण रोजगार योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में बड़ा बदलाव करते हुए इसका नाम बदलने और कई महत्वपूर्ण संशोधन लागू करने का फैसला किया है। अब यह योजना ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण (वीवीजी-रामजी)’ के नाम से जानी जाएगी।1 अप्रैल से लागू होगी मनरेगा की नई व्यवस्था! अब ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण’ के नाम से लागू होगी योजना

iTree Network Solutions +91-8699235413

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नई व्यवस्था 1 अप्रैल से प्रभावी लागू होगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन की रोजगार गारंटी

सबसे बड़ा बदलाव रोजगार अवधि को लेकर किया गया है। अब तक मनरेगा के तहत ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 100 दिन का रोजगार गारंटी मिलती थी, जिसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है।

सरकार का दावा है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आय बढ़ेगी और प्रवासन में कमी आएगी।

नई योजना के तहत अब 266 काम (अप्रूव्ड) किए गए हैं।

फंडिंग पैटर्न में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है—
पहले:
75% व्यय केंद्र सरकार
25% व्यय राज्य सरकार
अब नया अनुपात:
60% केंद्र सरकार
40% राज्य सरकार
यानी राज्यों पर अब पहले की तुलना में अधिक वित्तीय बोझ आएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कंटिंजेंसी खर्च बढ़ा

पूर्व में प्रशासनिक एवं अन्य खर्चों के लिए 6% कंटिंजेंसी राशि निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 9% कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इससे योजना के संचालन और मॉनिटरिंग को मजबूती मिलेगी।

बजट व्यवस्था

नई योजना का बजट निर्धारण केंद्र काउंसिल और राज्य काउंसिल द्वारा किया जाएगा। दोनों स्तरों पर समन्वय बनाकर फंड आवंटन और निगरानी की जाएगी।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

ग्रामीण विकास विशेषज्ञों का मानना है कि 125 दिन की रोजगार गारंटी सकारात्मक कदम है, लेकिन 60:40 के नए अनुपात से कई राज्यों की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ सकता है। वहीं विपक्षी दलों का कहना है कि नाम बदलने से ज्यादा जरूरी है कि मजदूरी का भुगतान समय पर हो और कार्यस्थलों पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किया गया यह बदलाव ग्रामीण रोजगार नीति में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है। अब देखना होगा कि ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण’ जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी साबित होती है और क्या यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दे पाएगी।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਤੰਬਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਆ ਸਕਦੈ ਵੱਡਾ ਭੂਚਾਲ!

ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗਠਜੋੜ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਵੇਗੀ ਵੱਡੀ ਦਲ-ਬਦਲੀ? ‘ਆਪ’ ਦੇ...

कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर कुकर मारकर की हत्या

Buland Kesari/ अबोहर: संत नगरी में सोमवार को एक दिल...

ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ ਹੱਥ!

ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, SOI...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਅਤੇ ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਫਲਤਾ

ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਨੇ ਵਧਾਇਆ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ, ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ Buland Kesari/ ਜਲੰਧਰ: ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਵਿੱਚ ਆਮ...

You cannot copy content of this page