iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsअमृतसर में 40 नशा तस्कर गिरफ्तार:‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत देहात पुलिस का...

अमृतसर में 40 नशा तस्कर गिरफ्तार:‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत देहात पुलिस का एक्शन; डीआईजी बोले-गैंगस्टरों को नहीं बख्शेंगे

Date:

National News

Buland kesari/अमृतसर देहात पुलिस का नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार जारी है। इस अभियान के तहत पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों में एक साथ बड़े स्तर पर छापेमारी करते हुए करीब 40 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को सीमा पार से चल रहे नशा और हथियार तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।अमृतसर में 40 नशा तस्कर गिरफ्तार:‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत देहात पुलिस का एक्शन; डीआईजी बोले-गैंगस्टरों को नहीं बख्शेंगे

iTree Network Solutions +91-8699235413

डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि अमृतसर देहात पुलिस की कई टीमें सुबह से ही जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इस दौरान एक बड़े नशा तस्कर सुखदेव सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कई अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हेरोइन और हथियारों की तस्करी के हॉटस्पॉट बॉर्डर के इलाके

डीआईजी ने बताया कि सीमा से सटे गांव महावा और नेश्टा ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियारों की तस्करी के हॉटस्पॉट माने जा रहे हैं। इसी वजह से पुलिस ने इन इलाकों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है। इन गांवों में लगातार छापेमारी की जा रही है, ताकि सीमा पार से चलाए जा रहे तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ड्रोन की गतिविधियों पर काफी हद तक रोक

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से सीमा क्षेत्र में लगाए गए एंटी-ड्रोन सिस्टम से पाकिस्तान की ओर से भेजे जाने वाले ड्रोन की गतिविधियों पर काफी हद तक रोक लगी है। इस तकनीक की मदद से नशे और हथियारों की तस्करी रोकने में पुलिस को काफी सहायता मिल रही है।

गैंगस्टरों और नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी

डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने गैंगस्टरों और नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वे खुद सरेंडर कर दें। अगर उन्होंने कानून से भागने की कोशिश की, तो पुलिस उन्हें हर हाल में गिरफ्तार करेगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page