Buland kesari/पंजाब में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया। जालंधर, पठानकोट और लुधियाना के जनकपुरी में बारिश हुई। जालंधर छावनी के गांव तोड़े सपराए में बाइक पर जा रहे पिता बेटी पर तेज आंधी के कारण बड़ा पेड़ गिर गया। इससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कश्मीर उर्फ बिल्ला (40) और उसकी बेटी सोनाली (12) के रूप में हुई है।
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 2:48 बजे तक मानसा और बठिंडा के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ आंधी (हवा की गति 40-60 किमी/घंटा) चलने का अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ में मौसम साफ है।
बीते कल पंजाब में इस साल की सबसे ज्यादा बिजली खपत दर्ज की गई। बिजली की मांग बढ़कर 16,604 मेगावाट पहुंच गई। बीती कल जालंधर, अमृतसर और संगरूर में बिजली के कट लगे। अमृतसर में इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया। पंजाब में इस सप्ताह मानसून की एंट्री हो सकती है।

सबसे अधिक न्यूनतम तापमान मोहाली में दर्ज राज्य में 24 घंटे में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान मोहाली में 30.4°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरदासपुर में 25°C रहा। चंडीगढ़ में 1.8°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, अमृतसर और पठानकोट में रात के तापमान में गिरावट रही, जिसमें सबसे अधिक 2.1°C की कमी पठानकोट में दर्ज की गई।

कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना अगले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज लगभग एक जैसा बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से पंजाब और चंडीगढ़ में 29 और 30 जून को किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
हालांकि इस दौरान लोगों को उमस से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है और यह 41 डिग्री से घटकर 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

1 जुलाई से बदलेगा मौसम, यलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में 1 और 2 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली कड़कने0 और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
बिजली की मांग 16,604 मेगावाट पहुंची पंजाब में बिजली की मांग लगातार तीसरे दिन नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे राज्य में बिजली की मांग 16,604 मेगावाट दर्ज की गई, जो इस साल का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बिजली की बढ़ती मांग के चलते राज्य के कई इलाकों में अघोषित बिजली कटौती भी देखने को मिली।
इससे पहले 26 जून को 16,464 मेगावाट और 25 जून को 16,335 मेगावाट मांग दर्ज हुई थी, जबकि पिछले साल इसी दिन यह 15,736 मेगावाट थी। बढ़ती मांग के बीच कई इलाकों में अघोषित बिजली कटौती भी हुई। पावरकॉम के अनुसार अगले तीन दिन मांग और बढ़ सकती है।
अमृतसर में बिजली कट पर लोग भड़के अमृतसर के मजीठा में लगातार बिजली कटौती पर ग्रामीण भड़क गए। देर रात लोग बिजली घर पहुंच गए और अधिकारियों के खिलाफ अपना रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि मजीठा क्षेत्र के गांवों में लंबे समय तक बिजली गुल रहती है, जबकि पास के जंडियाला इलाके में नियमित बिजली मिल रही है। उनके क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








