Buland kesari/लुधियाना से व्यापारिक धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। शहर के नामी कपड़ा कारोबारी से 1 करोड़ 5 लाख रुपए की ठगी की गई। आरोपी ने पहले भरोसा जीतकर बड़ी मात्रा में माल उठाया, लेकिन भुगतान के समय मुकर गया। जांच के बाद पुलिस ने आज (मंगलवार को) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला ताजपुर रोड स्थित MGK फैब्रिक प्राइवेट लिमिटेड के मालिक दिनेश अग्रवाल की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी ने व्यापारिक लेनदेन के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की। 28 अक्टूबर 2025 से पहले हुए इस लेनदेन की उच्च अधिकारियों द्वारा गहन जांच की गई, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
मास्टरमाइंड: अरविंद निटवियर का मालिक प्रभसिमरन सिंह
आरोपी की पहचान प्रभसिमरन सिंह के रूप में हुई है। आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया-ए, आर.के. रोड, लुधियाना में स्थित अरविंद निटवियर का मालिक है। शिकायत के अनुसार, आरोपी प्रभसिमरन सिंह ने दिनेश अग्रवाल की फर्म से करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपए का कपड़ा खरीदा था।
माल की डिलीवरी लेने के बाद उसने भुगतान नहीं किया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। आरोप है कि रकम हड़पने की नीयत से उसने शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी की और विश्वास का दुरुपयोग किया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रभसिमरन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर U/S 316(2) BNS (अमानत में खयानत ) U/S 318(4) BNS (धोखाधड़ी) की धाराएं लगाई हैं।
इस हाई-प्रोफाइल मामले की तफ्तीश एल/एसआई (L/SI) गुरप्रीत कौर को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








