iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsकुत्तों ने मजदूर को नोचा, मौत:खेत में मिला शव,शरीर पर दांतों के...

कुत्तों ने मजदूर को नोचा, मौत:खेत में मिला शव,शरीर पर दांतों के निशान, बिहार से आया, खेतों में करता था धान रोपाई

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के कस्बा जगराओं के गांव पब्बियां में आवारा कुत्तों के हमले से एक मजदूर की मौत हो गई। गुरुवार सुबह खेत में मजदूर का शव बुरी हालत में मिला। उसके शरीर पर कुत्तों द्वारा काटे जाने के निशान मिले। मृतक बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला है और धान की रोपाई के लिए जगराओं आया था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मृतक की पहचान रमेश मंडल (पुत्र जागेश्वर), निवासी मख्खनाहा, जिला पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई है। वह हर साल की तरह इस बार भी गांव पब्बियां के किसान हरबंस सिंह के खेतों में धान की रोपाई के लिए अपने साथियों के साथ आया था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मोटर के कमरे की छत्त पर सो रहा था

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात रमेश और उसके साथी खेत में बने मोटर कमरे की छत पर सो रहे थे। देर रात रमेश के मोबाइल पर फोन आया। वह बात करने के लिए नीचे उतरकर खेतों की ओर चला गया। इसी दौरान पास की हड्डा रोड़ी के आसपास घूम रहे करीब 12-13 आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रमेश ने खुद को बचाने का प्रयास किया और मदद के लिए चिल्लाया। हालांकि, दिनभर काम करने के कारण उसके साथी गहरी नींद में थे और उसकी आवाज नहीं सुन पाए। कुत्तों ने उसकी गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों को नोच डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मजदूरों ने खेत में पड़ा देखा शव

गुरुवार सुबह जब साथी मजदूर उठे, तो उन्होंने खेत में रमेश का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। चौकी चौकीमान के प्रभारी सुखमंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धारा 194 बीएनएस के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर गहरा गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार आवारा कुत्तों के झुंड लोगों और पशुओं पर हमला कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों ने मांग की है कि आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

गौरतलब है कि इस से पहले भी जगराओं में पिछले एक ही दिन में 15 लोगो को कुत्तो ने काट कर शहर में आंतक मचा दिया था जिसके बाद पार्षद दविंदरजीत सिंह सिद्धू ने कौंसिल टीम बुला कर कुत्तो को पकडवाया था

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਏਅਰਪੋਰਟ ‘ਤੇ 1 ਕਰੋੜ ਦਾ ਸੋਨਾ ਜ਼ਬਤ, 3 ਯਾਤਰੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ 'ਤੇ ਕਸਟਮ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਡਾਇਰੈਕਟੋਰੇਟ...

ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਖੁਫੀਆ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਭੇਜਣ ਵਾਲੇ 3 ਸਥਾਨਕ ਨੌਜਵਾਨ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ਜਾਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਇੱਕ ਬੇਹੱਦ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

गुरदासपुर में कार से ₹62 लाख कैश मिला:2 गुजराती युवक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट गाड़ी से श्रीनगर घूमने जा रहे थे

Buland kesari/पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस ने शुक्रवार तड़के 2 गुजराती युवकों को 62 लाख रुपए कैश के साथ गिरफ्तार किया। शहर के एंट्री...

You cannot copy content of this page