iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsकोरोना के नए वैरिएंट को लेकर पंजाब में सेहत विभाग हुआ सतर्क,...

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर पंजाब में सेहत विभाग हुआ सतर्क, मास्क लगाने और सावधानी बरतने की जारी सलाह

Date:

National News

Buland kesari/मानसा : कोरोना के देश में दस्तक देते ही सेहत विभाग भी सतर्क हो गया है, वहीं नए वायरस को लेकर लोगों में भय का माहौल पाया जा रहा है, दूसरी ओर सेहत विभाग ने लोगों को चौकन्ना रहने की सलाह दी है। पंजाब के कई जिलों में सेहत विभाग ने लोगों को कोरोना से चौकन्ना करते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है।कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर पंजाब में सेहत विभाग हुआ सतर्क, मास्क लगाने और सावधानी बरतने की जारी सलाह

iTree Network Solutions +91-8699235413

हालांकि सेहत विभाग द्वारा कोरोना को लेकर सभी तैयारियां होने का दावा करते हुए मास्क लगाने की सलाह दी गई है। गौर हो कि मानसा में हाल में पहले आए 2 कोरोना के मामलों के बाद कोई नया मामला न आने पर नए कोरोना के वैरिएंट बारे कोई भी प्रतिक्रिया देखने सुनने को नहीं मिली है, लेकिन पता चला है कि इनमें से एक व्यक्ति बाहरी स्टेट का था, जो तुरंत चला गया था, जबकि लड़की ठीक बताई जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हाल के दिनों में जिला मानसा में कोरोना का कोई शकी या पाजीटिव मरीज नहीं है, लेकिन लोगों में कोरोना को लेकर भय जरूर है। सेहत विभाग का दावा है कि जिले में कोरोना पूरी तरह काबू में है। सेहत विभाग पूरी तैयारी में है व किसी को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सेहत विभाग द्वारा बड़ी उम्र के लोगों, गर्भवती महिलाओं, बीमारों या कमजोर रोगियों को भीड़-भाड़ वाली या बंद जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। सेहत विभाग के कर्मचारियों को भी मास्क पहनने की जरूरी सलाह है।

पहले से लोगों को किया जा रहा जागरूक

सिविल सर्जन डा. अरविंद पाल सिंह ने कहा कि सेहत विभाग लोगों को चौकन्ना करने व बीमारी के वायरस फैलने के डर को लेकर पहले से ही लोगों को जागरूक कर रहा है, लेकिन जैसे ही इस वायरस के फैलने की संभावना ज्यादा बनती दिखी तो इस को लेकर एडवाइजरी व सख्त हिदायतें जारी की जा सकती हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हमें बीमार कर सकती है लाापरवाही

शहर के डॉ. अजय सिंगला एम.डी. मैडीसन का कहना है कि बीमारी व वायरस कोई भी हो, हमें उससे सावधान हो जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही हमें बीमार कर सकती है। उन्होंने लोगों से सावाधान रहने व सेहत विभाग की सलाह पर अमल करने की अपील की।

लोगों से सावधान रहने की अपील

एम.डी. मैडीसन डॉ. जनक राज सिंगला ने कहा कि लगता है कि कोरोना इस बार पहले वाली पोजीशन में नहीं है, लेकिन फिर भी किसी भी वायरस या बीमारी को हलके में लेने की बजाय हमें सावधानी से उसके साथ निपटना चाहिए। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सावधानी में ही रोग से बचाव है

सर्जन डॉ. तेजिंद्रपाल सिंह रेखी का कहना है कि अफवाहों व गैर जरूरी बातों को छोड़कर कोरोना के वायरस से बचना, बचाना व अन्य का बचाव करना हमारा फर्ज है। उन्होंने कहा कि हम आसानी से कोरोना का मुकाबला कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सावधानी में ही रोग से बचाव है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਤੰਬਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਆ ਸਕਦੈ ਵੱਡਾ ਭੂਚਾਲ!

ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗਠਜੋੜ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਵੇਗੀ ਵੱਡੀ ਦਲ-ਬਦਲੀ? ‘ਆਪ’ ਦੇ...

कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर कुकर मारकर की हत्या

Buland Kesari/ अबोहर: संत नगरी में सोमवार को एक दिल...

ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ ਹੱਥ!

ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, SOI...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਅਤੇ ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਫਲਤਾ

ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਨੇ ਵਧਾਇਆ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ, ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ Buland Kesari/ ਜਲੰਧਰ: ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਵਿੱਚ ਆਮ...

You cannot copy content of this page