iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsक्या हत्या से पहले 'कमल कौर भाभी' से हुआ था दुष्कर्म? लैब...

क्या हत्या से पहले ‘कमल कौर भाभी’ से हुआ था दुष्कर्म? लैब भेजे गए सैंपल

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari;-  इंटरनेट मीडिया पर अश्लील व विवादित रील अपलोड करने वाली कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की सनसनीखेज हत्या मामले में अब नया मोड़ आ गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मृतका के स्लैब सैंपल खरड़ और फरीदकोट की मेडिकल लैब भेज दिए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि हत्या से पहले हुए किसी भी अपराध से पूरी तरह पर्दा उठाया जा सके।

इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरों अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डालकर हत्या की जिम्मेदारी खुद ले रहा है और लोगों को धमकियां भी दे रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए 7 विशेष टीमें गठित की हैं। इन टीमों में कैंट थाना पुलिस, सीआईए वन, सीआईए टू, टेक्नीकल सेल और साइबर सेल शामिल हैं, जो उसकी मूवमेंट पर पैनी नजर रखते हुए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों जसप्रीत सिंह (मोगा) और निमनरजीत सिंह (तरनतारन) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पूछताछ में कबूल किया कि कमल कौर युवाओं को बहकाने का काम कर रही थी और कई बार समझाने के बावजूद नहीं मानी।

इसी के चलते उन्होंने उसे साजिशन गैराज पर बुलाकर गला घोंटकर मार डाला। एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि मुख्य आरोपित अमृतपाल सिंह मेहरों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

मंत्री संजीव अरोड़ा को 2 दिन के रिमांड पर भेजा:गुरुग्राम कोर्ट में ED ने किया पेश; 100 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

Buland kesari/आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में पंजाब के बेहद पावरफुल उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री रहे संजीव अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम...

You cannot copy content of this page