iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePoliticsपंजाब के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बकाया बिलों पर ब्याज...

पंजाब के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बकाया बिलों पर ब्याज और जुर्माना होगा माफ: CM भगवंत मान ने किया OTS योजना का ऐलान

Date:

National News

**45 दिनों के भीतर उठाना होगा योजना का लाभ, 24 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा**

iTree Network Solutions +91-8699235413

Buland Kesari/चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी वित्तीय राहत देते हुए बकाया बिजली बिलों के निपटारे के लिए ‘वन टाइम सेटलमेंट स्कीम’ (OTS) का ऐलान किया है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने योजना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इसके तहत डिफॉल्टर घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिलों पर लगाए गए जुर्माने और ब्याज से पूरी तरह छूट दी जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को अधिसूचना जारी होने की तारीख से 45 दिनों का समय दिया जाएगा। योजना के तहत उपभोक्ताओं को अपने बकाया बिजली बिलों की केवल मूल राशि (Principal Amount) ही जमा करवानी होगी, जबकि उस पर लगाया गया पूरा जुर्माना और ब्याज माफ कर दिया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

भगवंत मान के अनुसार, पंजाब में 24 लाख से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की ओर कुल 2,516 करोड़ रुपये की बकाया राशि खड़ी है। सरकार की इस योजना से बड़ी संख्या में ऐसे परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर पाए हैं।

योजना के तहत उपभोक्ताओं को बकाया मूल राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा शुरुआत में जमा करवाना होगा। इसके बाद शेष 75 प्रतिशत राशि को छह-छह महीने की दो आसान किस्तों में जमा करवाने की सुविधा दी जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देना और लंबे समय से लंबित बिजली बिलों का निपटारा करना है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਅਦਾਲਤ ‘ਚ ਪੇਸ਼ੀ ‘ਤੇ ਆਏ ਭਾਨੇ ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਸਾਥੀਆਂ ਸਣੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ

Buland Kesari/ ਬਰਨਾਲਾ : ​ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਬਰਨਾਲਾ ਦੀਆਂ ਕਚਹਿਰੀਆਂ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਅਦਾਲਤ ‘ਚ ਪੇਸ਼ੀ ‘ਤੇ ਆਏ ਭਾਨੇ ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਸਾਥੀਆਂ ਸਣੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ

Buland Kesari/ ਬਰਨਾਲਾ : ​ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਬਰਨਾਲਾ ਦੀਆਂ ਕਚਹਿਰੀਆਂ ’ਚੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਭਾਨਾ ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਉਸ ਵੇਲੇ ਆਪਣੀ ਅੜੰਘੀ ਹੇਠ ਲੈ ਲਿਆ, ਜਦੋਂ ਉਹ...

You cannot copy content of this page