Buland kesari/पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस ने शुक्रवार तड़के 2 गुजराती युवकों को 62 लाख रुपए कैश के साथ गिरफ्तार किया। शहर के एंट्री पॉइंट बाबरी नाका पर एक चेक पोस्ट के दौरान दोनों पकड़े गए। दोनों युवकों को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।
डीएसपी शाहबाज सिंह ने बताया कि पुलिस बाबरी नाका पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट वाली सफेद क्रेटा कार को रोका गया। कार में सवार युवकों के पास वाहन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे।

तलाशी लेने पर कार से 62 लाख रुपए की बड़ी नकदी बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक अहमदाबाद के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 20 साल से कम बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने बताया कि वह श्रीनगर में घूमने के लिए घर से निकले थे।
आयकर विभाग अब उनसे पूछताछ कर रहा है कि इतनी बड़ी रकम उनके पास कहां से आई और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








