iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsघर से गोल्ड-कैश चोरी:एक ने रेकी की, दूसरा अंदर घुसा; परिवार बोला-...

घर से गोल्ड-कैश चोरी:एक ने रेकी की, दूसरा अंदर घुसा; परिवार बोला- बेटे की शादी के लिए थे, ₹30 लाख का नुकसान

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के दुगरी इलाके स्थित करनैल सिंह नगर फेज-3 में तड़के सुबह चोरी हो गई। गली नंबर-14 में चोर एक घर में घुसकर लाखों रुपए के गहने और कैश चोरी कर फरार हो गए। परिवार ने दावा किया है कि चोरी में करीब 20 से 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घर पर पड़ा 3 से 4 लाख कैश और 25 से 30 तोले सोना चोर ले गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़ित राजिंदर शर्मा ने कहा कि आज सुबह सीसीटीवी के मुताबिक 4:20 पर चोर गली में दाखिल हुए। दो बदमाशों ने ये वारदात की है। एक बदमाश घर के अंदर दाखिल हुआ तो दूसरे ने गली में घूम कर रेकी की। राजिंदर के मुताबिक बड़े बेटे की सगाई हुई थी। अब शादी की तैयारियां कर रहे थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी के गहने और जो शादी के लिए जेवर बनवाए थे सभी एक जगह इक्ट्ठे रखे थे। बाकी सब नीचे सोए थे। मैं मेरी पत्नी और बेटा ऊपर सोए हुए थे। बाहर सिक्योरिटी गार्ड भी रखा हुआ है, इसलिए हम निश्चिंत थे लेकिन फिर भी चोरी हो गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413
इलाके में घूमता चोर।
इलाके में घूमता चोर।

हमारी जिंदगी की कमाई ले गए चोर

उन्होंने कहा कि चोर हमारी जिंदगी की कमाई ले गए। गली में पहले भी कई चोरियां हुई, तभी हमने गार्ड रखा था। पुलिस अब गार्ड से भी पूछताछ कर रही है। चोरों ने गार्ड से कहा था कि हम टेंट लगाने आए हैं क्योंकि मोहल्ले में कोई शादी समारोह है।

सीसीटीवी में भी यह घटना कैद हो गई है। चोर तड़के सुबह पड़ोसियों के मकान की तरफ से घर में दाखिल हुए हैं और अलमारी व दराजों में रखे गहने तथा नकदी निकाली है।

राजिंद्र शर्मा जानकारी देते हुए।
राजिंद्र शर्मा जानकारी देते हुए।

CCTV में दिखे 2 आरोपी

परिवार और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में सामने आया है कि वारदात में दो लोग शामिल थे। एक आरोपी घर के बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहा था, जबकि दूसरा घर के अंदर चोरी को अंजाम दे रहा था।

CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सब इंस्पेक्टर सुखदेव राज के मुताबिक इलाके के CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

APJ स्कूल को उड़ाने की धमकी:बच्चों की छुट्टी की गई, बम स्क्वायड टीम कर रही चेकिंग; दो महीने में तीसरी बार थ्रेट

Buland kesari/जालंधर के APJ स्कूल को गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे के करीब बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल प्रशासन ने तुरंत...

You cannot copy content of this page